• June 7, 2026 10:28 pm

जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ लिमिटेड द्वारा 7.5 MTPA इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट mein 73,000 करोड़ रुपये का निवेश

Share More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सांसद नवीन जिंदल द्वारा संचालित जिंदल स्टील छत्तीसगढ़ लिमिटेड 7.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) क्षमता के स्टील प्लांट और उनकी ही एक अन्य कंपनी जिंदल पॉवर लिमिटेड ने 500 MW सोलर पावर प्लांट और 2400 MW थर्मल पावर प्लांट की स्थापना के लिए राज्य सरकार से एक समझौता ज्ञापन किया है।इन तीन परियोजनाओं के लिए कुल 1 लाख 5 हजार 3 सौ अंठावन करोड़ रुपए का प्रस्तावित निवेश किया जाएगा। स समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय , उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन , सीएसआईडीसी के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल , मुख्य मंत्री केआर प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह ,सचिव वाणिज्य एवं उद्योग एवं संयोजक राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड श्री रजत कुमार एवं उद्योग जगत के अनेक नामी ग्रामी मौजूद रहे । इस परियोजना से न केवल स्थानीय रोजगार सृजन में सहायक होगा, बल्कि ये राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा। दल समूह के श्री प्रदीप टंडन, ने कहा कि हम इसके माध्यम से छत्तीसगढ़ में औद्योगिक आधार को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। हमें विश्वास है कि इस स्टील प्लांट के माध्यम से हम उच्च गुणवत्ता वाले स्टील उत्पादन के साथ-साथ स्थानीय जनसमुदाय के लिए विकास के नए अवसर उत्पन्न कर सकेंगे। सरकार ने भी इस एमओयू को राज्य में औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस प्रकार के औद्योगिक निवेश छत्तीसगढ़ को एक वैश्विक औद्योगिक हब बनाने के हमारे लक्ष्य को साकार करने में मदद करेंगे। इस स्टील प्लांट व पावर प्लांट की स्थापना से संबंधित कार्य जल्द ही शुरू होंगे, और इसे राज्य के विकास एवं स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में निश्चित ही सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *