10 जनवरी 2023 | Mukesh Ambani की Reliance Industries की टेलीकॉम यूनिट Reliance Jio Infocomm, 6 जीबी डाटा प्रदान करने वाली ’61 डाटा टॉप-अप प्लान के साथ 5जी-स्पेसिफिक प्लान (5G Specific Plan) लाने वाली पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है. इसके साथ, Jio ने 85 शहरों में सभी ग्राहकों के लिए अपना 5G वेलकम ऑफर भी ओपन कर दिया है, जहां उसने अब तक 5G सर्विसेज शुरू की हैं.
सोमवार को इसके कवरेज में 10 नए शहरों को शामिल किया गया है. इनमें – आगरा, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, (उत्तर प्रदेश), तिरुपति, नेल्लोर (आंध्र प्रदेश), कोझीकोड, त्रिशूर (केरल), नागपुर, अहमदनगर (महाराष्ट्र) शामिल हैं. अब तक, केवल ‘239 और उससे ऊपर के बेस पैक और 5G- इनेबल्ड डिवाइस वाले यूजर्स ही वेलकम ऑफर प्राप्त करने के पात्र थे.
इन प्लान पर करेगा काम
आपके मौजूदा प्रीपेड योजना समाप्त होने तक 61 रुपये का प्लान एक्टिव रहेगा. यह 5G डाटा प्लान उन लोगों पर काम करेगा, जिन्होंने 119 रुपये, 149 रुपये, 179 रुपये, 199 रुपये या 209 रुपये के प्रीपेड प्लान से रिचार्ज कराया है. लेकिन, ध्यान रखें कि अगर आपको Jio 5G वेलकम ऑफर नहीं मिला है, तो आप इस 5G डाटा प्लान को खरीदने के बाद भी 5G का अनुभव नहीं कर पाएंगे. 5G सर्विसेज का उपयोग करने के लिए आपके पास चार चीजें होनी चाहिए.
इन बतों का रखना होगा ध्यान
आपका स्मार्टफोन 5G इनेबल्ड होना चाहिए और इसे निर्माता से 5G सपोर्ट अपडेट प्राप्त होना चाहिए. आपके डिवाइस को Reliance Jio का 5G इंविटेशन प्राप्त होने के बाद, आपके डिवाइस की मोबाइल नेटवर्क सेटिंग 5G पर सेट होनी चाहिए. कंपनी के MyJio ऐप में 5G इंविटेशन की जांच की जा सकती है. टेलीकॉम कंपनी ऑटोमैटिक रूप से आपको 5G इंविटेशन से संबंधित कुछ सूचनाएं भेजती है और MyJio ऐप के मेन पेज पर एक बैनर लगाया जाता है जिससे आपको पता चल जाता है कि आपके डिवाइस को इंविटेशन प्राप्त हो गया है.
ऐसे मिलेगा फायदा
कंपनी की ओर से दावा किया गया है कि 5G नेटवर्क यूजर्स को 10 गुना तेज इंटरनेट स्पीड ऑफर करता है. हालांकि, जिन लोगों ने नेटवर्क की टेस्टिंग की है, वे इस तथ्य से अवगत हो सकते हैं कि वे बहुत तेजी से डाटा से बाहर हो रहे हैं. एक बार जब आप अपने स्मार्टफोन पर 5G तक पहुंच प्राप्त कर लेते हैं और इसे एक्टिव कर लेते हैं, तो आपका डाटा कुछ ही समय में खत्म हो जाएगा. कुछ लोगों में नेटवर्क की समस्या भी देखी जा रही है. यदि आप 5G का उपयोग करने की योजना बना रहे हैं, तो जब आप बाहर हों तो ऐसा न करें क्योंकि आपके स्मार्टफोन में डाटा नहीं होगा. फूड के लिए पेमेंट करने से लेकर कैब बुक करने तक, इन दिनों डाटा बहुत महत्वपूर्ण है. इसलिए, आप बिना मोबाइल डाटा के बीच में कहीं फंसना नहीं चाहेंगे.
