• June 9, 2026 4:25 pm

Jio का दमदार ऑफर, एक प्लान में चार लोगों को मिलेगा डेटा, कॉल और बहुत कुछ, जानिए पूरी डिटेल

Share More

18 अप्रैल2022 | Jio Postpaid Plan: जियो के पोर्टफोलियो में कुछ बेहद ही खास ऑफर हैं. ऐसे ही एक रिचार्ज में चार लोग जियो की सर्विस यूज कर पाएंगे. इस प्लान में यूजर्स को नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के साथ-साथ पोस्टपेड प्लान्स भी ऑफर करता है. कंपनी के पोर्टफोलियो में कई तरह के प्लान्स आते हैं. ऐसा ही एक ऑफर फैमिली प्लान है, जो जियो पोस्टपेड यूजर्स को मिलता है. इस प्लान में यूजर्स को कई तरह के फायदे मिलते हैं. कॉल और डेटा के साथ यूजर्स को SMS बेनिफिट्स भी मिलते हैं, लेकिन इसकी खासियत इसका फैमिली प्लान होना है. आइए जानते हैं इस प्लान में आपको क्या-क्या मिलता है. 

जियो का 999 रुपये का पोस्टपेड प्लान 
इस प्लान में यूजर्स तीन एडिशनल सिम कार्ड भी जोड़ सकते हैं. Jio Rs 999 Postpaid Plan में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट्स मिलते हैं. यह प्लान 100 SMS प्रतिदिन और 200GB के डेटा के साथ आता है. डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूजर्स को 10 रुपये प्रति जीबी के रेट से डेटा मिलता रहेगा. इसकी वैलिडिटी बिलिंग साइकिल

तक होती है.

जियो इस प्लान में Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी ऑफर कर रहा है. यूजर्स को एक साल के लिए Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन मिलेगा. साथ ही यूजर्स को JioTV, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड की भी सुविधा मिलेगी. यह प्लान 500GB तक के डेटा रोलओवर के साथ आता है. 

Source;-“आजतक” 


Share More

Related Post

रेखा गुप्ता ने पीएम मोदी से की मुलाकात
रोडवेज बस की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
19,000 एकड़ में अफीम की खेती नष्ट की गई, दो माह में 190 लोग गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *