31 मार्च 2022 | 12वीं पास और ITI कर चुके छात्रों के लिए रेलवे में नौकरी करने का शानदार मौका है। भारतीय रेलवे के बनारस लोकोमोटिव वर्क्स में अपरेंटिस के 45वें बैच में 374 पदों को भरा जाना है। इनमें ITI के 300 और नॉन आईटीआई की 74 पोस्ट हैं।
फॉर्म भरने की तारीख: बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ने अपरेंटिस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। कुल 374 पोस्ट में फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाली गई हैं।
कैंडिडेट्स बनारस लोकोमोटिव वर्क्स की आधिकारिक वेबसाइट blw.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 26 मार्च से शुरू हो चुके हैं। फॉर्म भरते की आखिरी तारीख 26 अप्रैल है। इस वैकेंसी से जुड़ी बाकी डिटेल्स हमने 3 ग्राफिक्स में नीचे दी हैं। आइए एक-एक करके देखते हैं।
Source :- “दैनिक भास्कर”
