13जनवरी 2024
मुंबई. हिना खान पिछले दिनों काफी बीमार थीं. बीमारी के वजह से वह लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहीं. हाल में वह ठीक हुईं और शुक्रवार को सऊदी अरब के मक्का पहुंच गई. हिना ने यहां उमराह किया. उन्होंने मक्का में उमराह के दौरान की कई झलकियां भी दिखाईं. ग्लैमरस और बोल्ड दिखने वाली हिना बुर्का पहने दिखाई दीं. हिना का मानना है कि उमराह करने से उन्हें बहुत शांति मिलती है. उन्होंने काबा के दर्शन किए और वहां मौजूद का नजारा भी फैंस को बताया. उन्होंने बताया कि जुम्मा यानी शुक्रवार की नमाज मतफ में पड़ना उनके लिए कए सपना था.
हिना खान ने अपनी उमराह जर्नी की एक झलक देते हुए लिखा, “मैं पहली बार यहां नहीं आई हूं… लेकिन, चिंता, घबराहट, भावनाएं बिल्कुल पहली बार की तरह हैं… आप रोते हैं और रोते हैं और केवल रोते हैं… जब आप राजसी काबा को देखते हैं तो आप आर्कषण महसूस करते हैं, आपके होंठ जम जाते हैं, आपको ठंड लगती है… आप बस अपनी आंखें नहीं हटा सकते, यह इतना अभिभूत करने वाला है… यह जगह मेरे अंदर बहुत शांति और सुकून लाती है.”
हिना खान खान ने मतफ के अंद की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,”मतफ में जुम्मा नमाज पढ़ना मेरा एक सपना था. काबा शरीफ के बिल्कुल सामने. बिना एक इंच हिले मैंने 3 घंटे इसका इंतजार किया. अगर आप हिले, तो आप अपनी जगह खो देते हैं. हरम शरीफ में जुम्मा की नमाज पढ़ने के लिए एक जगह खोजना बिल्कुल असंभव है.”
हिना खान ने मतफ एरिया में नमाज पढ़ने की दी टिप
हिना खान ने एक सलाह भी दी है. उन्होंने लिखा, “टिपः अगर आप मतफ एरिया में जुम्मा नमाज पढ़ना चाहते है, काबा के सामने.. सुनिश्चित करलें कि सुबह 9.30 से 10 बजे एंट्री कर लें. वह 10 बजे के बाद गेट बंद कर देते हैं क्योंकि वह भीड़ बढ़ने लगती है.”
हिना खान बुखार था
एक तस्वीर में हिना खान बुर्का पहने और उमराह पढ़ती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “जुम्मा मुबारक हो, मक्का में दुआ करते हैं.” हिना खान हाल ही में तेज बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती हुई थीं. की खबर साझा की थी, अब इस्लामिक तीर्थस्थल मक्का की यात्रा पर है. जियोटैग लोकेशन में “मक्का मस्जिद-अल-हरम” था.
सोर्स :-“न्यूज़ 18
