• June 7, 2026 8:06 pm

विवेकानंद जयंती के अवसर पर संघ के महाविद्यालयीन छात्रों का कौमुदी पथ संचलन

Share More

13जनवरी 2024
रायपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रायपुर महानगर द्वारा सायं 07.00 बजे महाविद्यालयीन छात्रों का कौमुदी पथ संचलन का कार्यक्रम दिनांक 12/01/2024 को आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT, रायपुर) के निदेशक एन. वी. रमन्ना राव जी रहे और मुख्य वक्ता के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रांत प्रचारक प्रेमशंकर सिदार रहे।

पथ संचलन का मार्ग द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल, न्यू राजेंद्र नगर से विजेता कॉम्प्लेक्स होते हुए आशादीप हॉस्पिटल रहा, वहाँ से झूलेलाल चौक होते हुए अम्लिडीह मार्ग होकर वापस द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल वापस आया।

कौमुदी शब्द का शाब्दिक अर्थ रात्रिकालीन होता है। संघ में कौमुदी पथ संचलन संध्या काल या चांद के रौशनी में निकलने वाला संचलन होता है।
प्रेमशंकर जी:-
•) हमने बहुत से साधू एवं तपस्वी देखें हैं, पर स्वामी विवेकानन्द जी ऐसे साधु थे जिन्होंने भारत की साधना एवं व्याख्या की।

•) स्वामी विवेकानन्द के जीवन का उद्देश्य व्यक्ति एवं मनुष्य निर्माण था, और अपने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल चिंतन भी व्यक्ति निर्माण ही है। यह कार्य समाज और पराक्रम से ही संभव है।

एन. वी. रमन्ना जी-
•) अभी भारत का अमृतकाल चल रहा है, इसलिए स्वामी विवेकानन्द जी का ध्येय वाक्य ‘उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए’ इसे याद रखकर युवाओं को अपने भविष्य के प्रति अग्रसर होना चाहिए।

सोर्स :-गीतेश चंद्राकर राज्य ब्यूरो प्रमुख


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *