• June 8, 2026 5:58 am

केजरीवाल बोले- कूड़े का पहाड़ और भ्रष्टाचार खत्म करेंगे, 134 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की

Share More

12 नवंबर 2022 |  दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को लेकर दिल्लीवासियों को 10 बड़ी गारंटी दी हैं। इसमें दिल्ली में सड़कों, स्कूल, अस्पतालों में और बेहतर सुविधाएं देने जैसे वादे किए गए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कूड़े का पहाड़ और भष्ट्राचार को खत्म करने की गारंटी दी है। इसके साथ ही AAP ने रात करीब 8 बजे MCD चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।

1. दिल्ली को और साफ-सुंदर बनाएंगे। कूड़े के तीनों पहाड़ खत्म करेंगे और अब कोई नया कूड़े का पहाड़ नहीं बनने देंगे।
2. दिल्लीवासियों को भ्रष्टाचार मुक्त शासन देंगे। बिल्डिंग का नक्शे पास कराने का प्रोसीजर ऑनलाइन करेंगे। प्रति लेंटर पैसे देने का काम बन्द होगा।
3. दिल्ली में पार्किंग एक बड़ी समस्या है। हम इस समस्या का स्थायी समाधान खोजंगे।
4. दिल्ली में आवारा पशुओं की संख्या बढ़ गई है। दिल्लीवासियों को इस समस्या से निजात दिलाएंगे।
5. नगर निगम की सभी सड़कें दुरुस्त करेंगे।
6. दिल्ली के स्कूल-अस्पतालों को और भी शानदार बनाएंगे।
7. MCD के सभी पार्क साफ और सुंदर बनेंगे।
8. दिल्ली के सभी कच्चे कर्मचारी को पक्का करेंगे। उन्हें वेतन भी समय से मिलेगी।
9. व्यापारियों की समस्या का निदान किया जाएगा। इंस्पेक्टर राज खत्म होगा.
10. दिल्ली में रेहड़ी पटरी वालों के लिए वेंडिंग जोन बनाएंगे। उन्हें लाइसेंस देंगे, जिससे उनके कोई वसूली नहीं होगी।

4 दिसंबर को होना है मतदान
दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को मतदान होना है, 7 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी और रिजल्ट आएगा। पहले ये चुनाव अप्रैल में होने थे, लेकिन तीनों निगमों के एकीकरण के फैसले के चलते चुनाव में देर हुई। एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 14 नवंबर तय की गई है।

चुनाव के लिए 50 हजार से ज्यादा EVM होंगी
दिल्ली के सभी 250 वार्ड में EVM से वोट डाले जाएंगे। इसके लिए 50 हजार से ज्यादा EVM रखी गई हैं। वोटर की सुविधा के लिए चुनाव में एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की तैनाती होगी। चुनाव में 250 ARO, 2 हजार सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे। 68 जनरल ऑब्जर्वर तैनात होंगे।

दिल्ली चुनाव आयुक्त विजय देव ने दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव का ऐलान कर दिया। 7 से 14 नवंबर तक नामांकन होंगे। 4 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि 7 दिसंबर को काउंटिंग होगी। दिल्ली नगर निगम में 250 सीटें हैं, इनमें अनुसूचित जाति (SC) के लिए 42 सीटें रिजर्व हैं। महिलाओं के लिए 50 फीसदी सीटें रिजर्व होंगी। दिल्ली नगर निगम के वार्डों के परिसीमन के बाद केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया था।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *