• June 28, 2024 4:07 pm

केंद्रीय विद्यालय संगठन भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी, टीजीटी, पीजीटी समेत 7000 जॉब्स

23 फ़रवरी 2023 | केंद्रीय विद्यालय संगठन (Kendriya Vidyalaya Sangathan) की ओर से केवीएस सीधी भर्ती के तहत पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार जो केवीएस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

KVS Direct Recruitment शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों के लिए भर्ती

केंद्रीय विद्यालय संगठन यानी KVS की भर्ती परीक्षा पीजीटी, हिंदी अनुवादक, प्राथमिक शिक्षक और गैर-शिक्षण पदों के लिए होनी है। सभी पदों के लिए एडमिट कार्ड के सीधे लिंक केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यह भर्ती अभियान संगठन में टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों की 6990 रिक्तियों को भरेगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर देख सकते हैं।

KVS Admit Card Out: डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार सबसे पहले केवीएस की आधिकारिक वेब साइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
  2. केवीएस सीधी भर्ती के रिक्त पदों के लिंक के लिए KVS एडमिट कार्ड 2022 पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद अपने आवश्यक विवरण दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. यहां आपको आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. आप अपना प्रवेश- पत्र पेज डाउनलोड करें और उसे अच्छी तरह से जांच लें।
  6. कोई त्रुटि नजर आए जो तुरंत सक्षम प्राधिकारी और केवीएस के सहायता प्रकोष्ठ पर संपर्क करें।
  7. आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
    
    सोर्स :-"अमर उजाला "                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *