• June 6, 2026 7:19 pm

खड़गे और सोनिया गांधी को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का मिला न्योता

Share More

29 दिसंबर 2023 ! कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का निमंत्रण मिला है। लेकिन, इनके शामिल होने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश और विदेश से लाखों रामभक्त राम मंदिर के उद्घाटन अवसर पर अयोध्या पहुंचेंगे। वीवीआईपी मेहमानों का स्वागत करने के लिए अयोध्या को संजाने संवारने का काम चल रहा है। देश-विदेशों से दिग्गजों को न्योता भेजा जा रहा है।

कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा, कि प्राण-प्रतिष्णा में जानें का निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा और सूचित किया जाएगा। वहीं, पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने अयोध्या जाने के सवाल पर ट्रस्ट का न्योते के लिए आभार जताते हुए कहा था कि 22 जनवरी को पता चल जाएगा।

THE RURAL PRESS 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *