• June 4, 2026 11:07 pm

बजट जारी होने से पहले जान लें सोने-चांदी के दाम

ByPrompt Times

Feb 1, 2024
Share More

दिनांक-01/02/2024lसोना-चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है.
 आज  1 फरवरी 2024 को सोना-चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 
Bankbazaar.com की रिपोर्ट के मुताबिक सराफा बाजार में आज सोने-चांदी की कीमत स्थिर है. 
तो बाजार जाने से पहले चेक कीजिए कि आज मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी की क्या कीमत है.
 लेटेस्ट रेट जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर-

MP में सोने के दाम
– मध्य प्रदेश में आज सोने की कीमत-
– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत- 58,880 रुपए प्रति 10 ग्राम
– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत-  61,820 रुपए प्रति 10 ग्राम

छत्तीसगढ़ में सोने के दाम
– छत्तीसगढ़ में आज सोने की कीमत-
– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 22 कैरेट सोने की कीमत- 58,880 रुपए प्रति 10 ग्राम
– छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 24 कैरेट सोने की कीमत- 61,820 रुपए प्रति 10 ग्राम

MP में चांदी की कीमत
– मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज चांदी की कीमत 78,000 रुपए प्रति किलो है.

छत्तीसगढ़ में चांदी की कीमत
–  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चांदी की कीमत 78,000 रुपए प्रति किलो है.

कैसे पहचानें सोने की शुद्धता
अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (International Organization for Standardization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं. 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 99.9, 23 कैरेट पर 95.8, 22 कैरेट पर 91.6, 21 कैरेट पर 87.5 और 18 कैरेट पर 75.0 ग्राम शुद्धता लिखा होता है. ज्यादातार सोना 22 कैरेट में बिकता है, वहीं कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं. कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा.

जानिए 22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है. 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है, जबकि 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है. बता दें कि 24 कैरेट सोने के आभूषण नहीं बनाए जा सकते इसलिए ज्यादात्तर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं.

स्रोत:- zee news


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *