• June 7, 2026 12:36 pm

बड़े पैमाने पर सड़क यातायात, उड़ानें, ट्रेनें प्रभावित, यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Share More

 21  दिसंबर 2022 |  देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही देश के कई राज्य ठंड के साथ ही कोहरे की चपटे में आ गए हैं , जिसके कारण बड़े पैमाने पर सड़क यातायात, हवाई उड़ानें और ट्रेनें प्रभावित होने लगी हैं। आज दिल्ली में कोहरा इस कदर छाया रहा कि विजिबिलिटी केवल 50 मीटर तक ही रह गई। इसके कारण सड़कों पर गाड़िया रेगती हुई दिखाई दीं, वहीं कई ट्रेंने भी लेट हुईं। इसके साथ ही कई हवाई उड़ानों के भी प्रभावित होने की खबर है। बजट एयरलाइन ने आज ट्वीट करते हुए लिखा कि “हम खराब मौसम के कारण दिल्ली में बड़े पैमाने पर भीड़ का सामना कर रहे हैं। सभी प्रस्थान और आगमन की उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की चेक करते रहें।” मौसम विभाग ने बीते दिन सोमवार को भविष्यवाणी की थी कि मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक “घना से बहुत घना” कोहरा देखने को मिल सकता है।
दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा सहित कई राज्यों में अगले 2 से 3 दिन रहेगा कोहरा
IMD के एक अधिकारी ने बताया कि पालम और सफदरजंग एयरपोर्ट पर सुबह साढ़े पांच से सात बजे के बीच दृश्यता घटकर 50 मीटर रह रही। सैटेलाइट इमेज में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोहरे की मोटी परत दिखाई दी। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि “भारत-गंगा के मैदानों पर निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और हल्की हवाओं के कारण, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में सुबह और रात के दौरान कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है, जो अगले 2 से 3 दिन देखने को मिल सकता है।”

IMD ने जारी की एडवाइजरी
IMD ने एडवाइजरी जारी करते हुए सलाह दी है कि नेशनल हाइवे में कोहरे और मौसम के कारण ड्राइविंग करने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि लंबे समय तक कोहरे के संपर्क में रहने से अस्थमा ब्रोंकाइटिस से पीड़ित लोगों में घरघराहट, खांसी और सांस की तकलीफ हो सकती है। वहीं इसके कारण आंखों में जलन भी हो सकता है।

कोहरे की स्थिति में गाड़ी चलाते समय इन बातों का विशेष रूप से रखें ध्यान
-कोहरे की स्थिति में गाड़ी धीमी चलाए। इसके साथ ही एक स्पीड पर चलाए यानी कि अचानक से तेज व धीमा न करें।
– गाड़ी चलाते समय कभी भी मोबाइल का यूज न करें। वहीं धुंध की स्थिति में तो बिल्कुल भी मोबाइल की ओर ध्यान न दें।
– कोहरे की स्थिति में दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने से जहां तक संभव हो बचे, क्योंकि हादसे का शिकार होने से अच्छा थोड़ा लेट हो जाना है।
– आगे चल रही गाड़ी से पर्याप्त दूरी बना कर रखें।
– गाड़ी को एक ही लेन में चलाएं, बार-बार गाड़ी की लेन न बदलें क्योंकि इससे कोहरे की स्थिति में हादसे का खतरा बढ़ जाता है।
– कोहरे में गाड़ी चलाने के दौरान सामने की लाइट हमेशा हाई बीम पर न रखें, और आवश्यकता पड़ने पर डिपर का भी यूज करें।
– सुबह और रात में गाड़ी चलाने से बचे, क्योंकि इस टाइम पर धुंध का प्रकोप ज्यादा रहता है।
-धुंध के समय दोनों तरफ की साइड लाइट (पीली कलर वाली) जरूर जला कर रखें क्योंकि इससे आपके पीछे वाली गाड़ी के ड्राइवर को समझने में आसानी हो कि आगे गाड़ी है।

कोहरे की स्थिति में ट्रेन के यात्री इन बातों का रखें ध्यान
– कोहरे की स्थिति में अक्सर ट्रेन लेट होती रहती हैं। ऐसे में ट्रेन की लाइव लोकेशन देखकर आप घर से निकले, जिससे ज्यादा समय तक प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार न करना पड़े।
-कोहरे की स्थिति में रेलवे स्टेशन आने के लिए घर से थोड़ा पहले निकले, जिससे बिना जल्दबाजी किए आप पहुंच सकें।
-ट्रेन की यात्रा के दौरान सर्दी को ध्यान में रखते हुए अपनी जरूरतों का सामना जरूर रखें।
-ट्रेन में चढ़ते और उतरते समय खास ध्यान रखें क्योंकि ओस के कारण बोगी के दरवाजे के पास हल्की फिसलन हो सकती है।
कोहरे की स्थिति में हवाई यात्रा के दौरान रखें धैर्य
-अच्छी विजिबिलिटी न होने की स्थिति में कई बार पायलट कुछ देर के लिए फ्लाइट को एयरपोर्ट के आसपास ही उड़ाते हुए हवा में रखते हैं, ऐसे में पैनिक न हो और पायलट पर पूरा भरोषा रखें।
– कोहरे की स्थिति में कई फ्लाइटों को कैंसिल भी कर दिया जाता है। ऐसे में एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले यह जरूर चेक कर लें कि आपकी फ्लाइट कैंसिल तो नहीं हुई है।
– कई बार कम विजिबिलिटी होने की स्थिति में फ्लाइट के रूट को चेंज कर दिया जाता है,ऐसे में एयरपोर्ट के अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें।

पैदल चलने के दौरान भी रहे सतर्क
सड़क पर कोहरा होने पर पैदल चलने के दौरान भी और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। सड़क पर कोहरा होने पर कभी भी सड़क पार करने की कोशिश न करें क्योंकि सड़क पार करते समय धुंध के कारण आपके पास आ रही गाड़ियां आपको दिखाई नहीं देंगी। इसके साथ ही धुंध के कारण गाड़ी के ड्राइवर को भी आप दिखाई नहीं देंगे, जिससे गाड़ी का ड्राइवर भी गाड़ी समय पर नहीं रोक पाएगा और हादसा हो सकता है। कोहरा होने पर जितना संभव हो सड़क के किनारे चलने से भी बचे।

 सोर्स :- ” पत्रिका”                                 

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *