• June 6, 2026 12:58 pm

रद्द हो सकती है समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान की विधायकी, हाईकोर्ट ने पेश होने को कहा

Share More

07 मई 2022 | विधानसभा चुनाव में अपनी आपराधिक  जानकारी छिपाने के चलते समाजवादी पार्टी विधायक अतुल प्रधान की विधायकी खतरे में पड़ सकती है। हाइकोर्ट ने सपा विधायक प्रधान को नोटिस जारी करते हुए आरोपों को खारिज करने के संबंध में सही सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पेश होने और लिखित में जवाब देने को कहा है। इसके लिए अदालत ने 4 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। मेरठ जिले की सरधना सीट से  अतुल प्रधान ने संगीत सोम को मार्च 2022 के विधानसभा चुनावों में 18 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

दरअसल विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी संगीत सोम ने सपा विधायक पर कुछ आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाने का आरोप लगाया है। इसे लेकर  सपा विधायकी को चुनौती देते  हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।  इसे लेकर ही जस्टिस जेजे मुनीर ने अतुल प्रधान को नोटिस जारी किया। 

बीजेपी की ओर से प्रत्याशी बने संगीत सोम के वकील ने कोर्ट में सपा विधायक पर आरोप लगाया है कि मेरठ जिले की सरधना विधानसभा सीट पर नामांकन करते समय सपा विधायक  प्रधान ने 11 आपराधिक केसों की जानकारी छिपाई थी, ऐसा कर उन्होंने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों का उल्ल्घंन किया है। जबकि उनके विरूद्ध दर्ज सभी आपपराधिक मामलों में चार्जशीट प्रस्तुत की जा चुकी है। सोम के वकील ने सपा  विधायक की विधायकी को रद्द करने की अपील हाईकोर्ट से की है।

Source;- ‘’दैनिक भास्कर’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *