• June 6, 2026 4:42 am

17 करोड़ रुपए के घर में लग्जरी जिंदगी जी रहीं लुइजा, अरबपति मां देश की सबसे अमीर महिलाओं में से एक

Share More

30 मार्च 2022 | रूस के राष्ट्रपति व्लामदिर पुतिन की सीक्रेट बेटी लुइजा रोजोवा टेकअवे ऑर्डर के जरिए एक आलीशान पैलेस में ट्रैक की गई हैं। बताया जा रहा है कि पुतिन की कथित लव चाइल्ड और उनकी मां स्वेतलाना क्रिवोनोगिख 1.7 मिलियन पाउंड के एक पेंटहाउस में रह रही हैं। इस लोकेशन का पता उस वक्त चला जब फूड कूरियर डेटाबेस को हैक किया गया। सीक्रेट बेटी के संदेह के बाद एक इंडिपेंडेंट मीडिया ने इसे ऑन एयर किया, जिसे बाद में अथॉरिटी ने ब्लॉक कर लिया।

आलीशान अपार्टमेंट में रह रहीं मां-बेटी
सेंट पीटर्सबर्ग के सबसे महंगे अपार्टमेंट में लुइजा और मां स्वेतलाना क्रिवोनोगिख लग्जरी जिंदगी जी रही हैं। दावा किया जाता है कि स्वेतलाना क्रिवोनोगिख पहले एक महिला सफाई कर्मचारी थीं। लेकिन अब वह 700 करोड़ की मालकिन बन गई हैं। इनके पुतिन के साथ संबंध थे। दोनों की सीक्रेट बेटी लुइजा रोजोवा हैं। अरबपति स्वेतलाना बड़े रूसी बैंक की मालिकों और देश की सबसे धनी महिलाओं में से एक हैं। हालांकि, उन्होंने कभी लुइजा के पिता के नाम पर कोई खुलासा नहीं किया है।

रूसी राष्ट्रपति ने कभी भी इसे स्वीकार नहीं किया है कि उनकी प्रेमिका से कोई बेटी भी है। ब्रैडफोर्ड यूनिवर्सिटी के विजुअल कंप्यूटर एक्सपर्ट हसन उगेल ने दावा किया था कि लुइजा का फेस व्लादिमीर पुतिन से मिलता है। पर लुइजा ने इस दावे को खारिज कर कहा था कि दुनिया में कई लोग ऐसे हैं जिनका फेस पुतिन से मिलता है।

सोशल मीडिया से किया था तौबा
लुइजा के अपार्टमेंट को क्लब हाउस कहा जाता है। इसे एंगेल एंड वोएलकर्स नामक जर्मन कंपनी ने बनाया है। इस फ्लैट में प्लंबर भी मशहूर जर्मन एंड इटालियन मैन्युफैक्चरर कंपनी से आते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो लुइजा एक डीजे हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 84 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स थे। लेकिन यूक्रेन और रूस के बीच जंग शुरू होने के बाद लुइजा को अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट करना पड़ा।

दरअसल, यूक्रेन का समर्थन करने वाले यूजर लुइजा को पुतिन से जोड़कर ट्रोल कर रहे थे। उन्हें कुछ यूजर्स राक्षस की बच्ची और युद्ध अपराधी भी कह रहे थे। इसी वजह से लुइजा ने अपना अकाउंट डिलीट कर सोशल मीडिया से तौबा कर लिया।

18वें जन्मदिन पर नाइटक्लब में की थी धमाकेदार पार्टी
साल 2021 में लुइजा रोजोवा अपने 18वें जन्मदिन पर मॉस्को के एक नाइटक्लब में दिखी थीं। उन्होंने डीजे बनकर अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन पर जमकर पार्टी की। इस खास पार्टी में कुछ चुनिंदा लोगों को ही आने की इजाजत दी गई थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त ही शामिल थे।

कड़ी सुरक्षा के बीच सरकारी कार से लुइजा को नाइटक्लब में लाया गया। यहां तक कि क्लब के मालिक को भी मालूम नहीं था कि देश के सबसे ताकतवर शख्स की बेटी क्लब में आने वाली है। उन्हें केवल इतना कहा गया था कि एक मशहूर हस्ती क्लब में परफॉर्म करने आ रही हैं। देर रात तक पार्टी के बाद लुइजा सरकारी कार से वापस चली गईं।

Source :- “दैनिक भास्कर”


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *