• June 8, 2026 10:46 am

रायपुर: शांति सरोवर में महाशिवरात्रि महोत्सव आज से, 40 फीट ऊंचा बना शिवलिंग

Share More

25-फरवरी-2022| ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विधानसभा मार्ग स्थित शांति सरोवर परिसर में 25 फरवरी से छह मार्च तक महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण द्वादश ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ होलोग्राम शो होगा।

जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार शाम छह बजे विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत और विधायक कुलदीप जुनेजा करेंगे। इस अवसर पर शांति सरोवर में 40 फीट ऊंचा आकर्षक शिवलिंग बनाया गया है, जिसे विशेष रूप से दिल्ली से तैयार कर मंगाया गया है। इसके अलावा द्वादश ज्योतिर्लिंग की झांकी भी सजाई गई है। इसका अवलोकन करने का समय प्रतिदिन शाम छह से रात 10 बजे तक रखा गया है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के दिन एक मार्च को सुबह आठ से रात्रि 10 बजे तक दर्शन किया जा सकेगा।

ज्योतिर्लिंग के इतिहास की दी जाएगी जानकारी

झांकी के अंतर्गत परमपिता परमात्मा शिव की यादगार द्वादश ज्योतिर्लिंगों के इतिहास और महत्व को संगीतमय कमेंट्री के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा होलोग्राम शो और एलसीडी प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर द्वादश ज्योतिर्लिंग के इतिहास और महत्व की जानकारी भी लोगों को दी जाएगी।

गायत्री शक्तिपीठ के जोन समन्वयक बनी आदर्श

गायत्री शक्तिपीठ समता कालोनी रायपुर की ट्रस्टी और अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार की आदर्श वर्मा को एक नई जिम्मेदारी दी गई है। अब छत्तीसगढ़ जोन के समन्वयक की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। गायत्री परिवार के छत्तीसगढ़ जोन में संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के साथ ही ओडिशा राज्य का कुछ हिस्सा आता है। आदर्श वर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर गायत्री परिवार ट्रस्ट समता कालोनी रायपुर और गायत्री परिजनों द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

source “नईदुनिया 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *