• June 5, 2026 3:29 pm

Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Dies : ‘महतारी वंदन योजना के 5413 हितग्राहियों की मौत’ 6वीं किस्त जारी से कुछ घंटे पहले आई बड़ी जानकारी, मंत्री राजवाड़े ने कही ये बात

ByPrompt Times

Aug 1, 2024
Share More

Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Dies : ‘महतारी वंदन योजना के 5413 हितग्राहियों की मौत’ 6वीं किस्त जारी से कुछ घंटे पहले आई बड़ी जानकारी

रायपुर: Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Dies  छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार ने महतारियों का मान बढ़ाने के लिए महतारी वंदन योजना शुरू की है, जिसके तहत मलिलाओं के खाते में हर महीने 1000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। हर माह की तरह भी अगस्त महीने की पहली तारीख यानि आज महतारी वंदन योजना की किस्त जारी कर दी गई है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि महतारी वंदन योजना के 5413 हितग्राहियों की मौत हो गई है।

Mahtari Vandana Yojana Beneficiary Dies  मिली जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के 5 हजार 413 हितग्राहियों की मृत्यु हो चुकी है। बताया जा रहा है कि पहली किस्त जारी किए जाने के बाद 5 हजार 163 हितग्राहियों की मौत हुई है। फिलहाल 70 लाख से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। वहीं, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि जिनकी मृत्यु हुई है उनकी अलग से सूची बना रहे हैं, जिसके बाद मृत हितग्राहियों के खाते में पैसा नहीं जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य मे सरकार द्वारा चलाई गई महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के बैंक खाते में जमा की जा चुकी है। राज्य भर की लगभग 66 लाख महिलाओं के बैंक खातों मे 650 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। महतारी वंदन योजना का लाभ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की करीब 70 लाख से अधिक महिलाओं को दिया जाता है।

SOURCE – IBC 24


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *