• June 8, 2026 10:51 am

27 सितंबर से होगी मुख्य परीक्षा, 5964 अभ्यर्थी मेंस के लिए हुए हैं क्वालीफाई

Share More

12 अगस्त 2022 | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य अधीनस्थ सेवा यानी PCS 2022 की मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 25 अगस्त आखिरी तारीख है। मेन्स में 5964 अभ्यर्थी क्वालिफाई हैं। लोक सेवा आयोग ने PCS की प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट 27 जुलाई को घोषित किया था। मेन्स के लिए 384 रिक्तियों पर 5964 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए थे। मुख्य परीक्षा 27 सितंबर से होनी है।

6 लाख 02 हजार 974 अभ्यर्थियों ने किया था आवेदन
सम्मिलित राज्य अधीनस्थ सेवा (PCS) प्रारंभिक परीक्षा 2022 में कुल 602974 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा में कुल 329310 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। 384 रिक्तियों के सापेक्ष लोक सेवा आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए 5964 अभ्यथिर्यों को सफल घोषित किया गया था।

कितने पद पर कितनी वैकेंसी

  • एसडीएम-39
  • डिप्टी एसपी-93
  • बीडीओ-36
  • नायब तहसीलदार-34
  • बीएसए-13
  • अन्य विभाग-169

सोर्स :- दैनिक भास्कर”         


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *