• June 9, 2026 4:45 am

मिनटों में बनाए टेस्टी मटर पनीर

Share More

पिकनिक स्टाइल मटर पनीर ऐसी ही एक बेहतरीन रेसिपी है, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. इस रेसिपी में पनीर की नरमी और मटर की मिठास का शानदार मेल होता है, जिसे हल्के मसालों के साथ तैयार किया जाता है ताकि यह सफर के दौरान भी खराब न हो. यह डिश पराठे, पूरी या सादा रोटी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है और पिकनिक के खाने को खास बना देती है|
मटर पनीर बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
पनीर – 250 ग्राम (क्यूब्स में कटा)
हरी मटर – 1 कप (उबली हुई)
टमाटर – 3 (पिसे हुए)
प्याज – 2 (बारीक कटे)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
तेल / घी – 3 टेबलस्पून
हल्दी – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1½ छोटा चम्मच
गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया – सजाने के लिए
मटर पनीर बनाने का आसान तरीका:
कढ़ाही में तेल गरम करें, उसमें प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
अब अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर खुशबू आने तक भूनें.
टमाटर प्यूरी डालें और मसाले (हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर) मिलाएँ.
मसाला तेल छोड़ने लगे तब उबली मटर डालें.
अब पनीर के टुकड़े डालकर हल्के हाथ से मिलाएँ.
5–7 मिनट धीमी आंच पर पकाएँ ताकि स्वाद अच्छे से बैठ जाए.
आखिर में गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें.
गैस बंद करें और हरा धनिया डालकर सजाएँ|


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *