• June 8, 2026 2:26 pm

बची हुई रोटी से बनाएं ये स्वादिष्ट पकोड़े, नोट करें ये आसान रेसिपी

Share More

मेन कोर्स में रोटी को कई तरह की स्वादिष्ट सब्जियों के साथ परोसा जाता है. लेकिन कई बार रोटियां बहुत एक्स्ट्रा बन जाती हैं. ऐसे में रोटी का क्या इस्तेमाल किया जाए ये समझ नहीं आता है. ऐसे में यहां एक बेहतरीन तरीका बताया गया है. आप बची हुई रोटियों से पकोड़े भी बना सकते हैं. मानसून के मौसम में पकोड़े लोकप्रिय रूप से खाए और बनाए जाते हैं. ऐसे में आप बची हुई रोटी का इस्तेमाल करके ये टेस्टी  बना सकते हैं. ये पकोड़े रेसिपी आप बहुत ही आसानी से घर पर बना लेंगे.

यहां बची हुई रोटी के पकोड़े बनाने का आसान तरीका दिया गया है. आपको घर पर ये स्नैक रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए. बड़े हों या छोटे ये पकोड़े रेसिपी सभी को बहुत पसंद आएगी.

स्टेप – 1

रोटी के पकोड़े बनाने के लिए रोटी को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.

स्टेप – 2

इसके बाद एक ब्लेंडर में जीरा, लहसुन, हरी मिर्च, हरा धनिया, अदरक और सौंफ डालें. इन सारी चीजों को पीस लें.

स्टेप – 3

इसके बाद बड़े बाउल में रोटी के टुकड़े डालें. इसमें ब्लेंड किया हुआ मसाला डालें.

स्टेप – 4

इसके बाद इसमें सारे मसाले डालें. इसमें एक चम्मच बेसन और बेकिंग सोडा डालें. इन सारी चीजों को मिलाने के लिए आप पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.

स्टेप – 5

ऐसे तैयार हो जाएगा पकोड़े का मिश्रण. अब एक पैन में तेल गर्म करें. इसमें थोड़ा-थोड़ा मिश्रण डालकर पकोड़े तैयार करें.

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *