• June 30, 2024 1:45 pm

मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए किया जादू-टोना, मालदीव की महिला मंत्री गिरफ्तार

ByADMIN

Jun 27, 2024

मालदीव की पुलिस ने महिला मंत्री फातिमा शमनाज अली सलीम को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके घर की तलाशी के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध वस्तुएं भी मिली हैं। शमनाज मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। 

माले: मालदीव की एक महिला मंत्री को राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के करीब आने के लिए जादू-टोना करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार मंत्री का नाम शमनाज अली सलीम है। वह पर्यावरण मंत्रालय में राज्य मंत्री के पद पर नियुक्त थीं। स्थानीय मीडिया से बात करते हुए एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि फातिमा शमनाज अली सलीम को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें सात दिनों की हिरासत में भेजा गया है। स्थानीय मीडिया अधाधु ने बताया है कि हुलहुमाले मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शमनाज अली सलीम की हिरासत अवधि बढ़ा दी है।

राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री की पूर्व पत्नी हैं शमनाज

अधाधु ने बताया कि शमनाज राष्ट्रपति कार्यालय के मंत्री एडम रमीज की पूर्व पत्नी हैं। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गिरफ्तारी से पहले पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली और कुछ सामान जब्त किया। शमनाज पहले राष्ट्रपति भवन मुलीएज में काम करती थीं। हालांकि, हाल ही में उन्हें पर्यावरण मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया था। कुछ रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि मुइज्जू सरकार ने उनके पूर्व पति को भी निलंबित कर दिया है।

एडम रमीज कई महीनों से गायब

राष्ट्रपति मुइज्जू के साथ बहुत करीब से काम करने वाले एडम रमीज को पिछले कई महीनों से राष्ट्रपति के साथ नहीं देखा गया है। शमनाज के तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बच्चा एक साल से कम उम्र का है। शमनाज और एडम रमीज का जून 2024 में तलाक हो गया था। यह पता नहीं चल सका है कि इस जादू-टोने में एडम रमीज भी शामिल हैं या नहीं। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यलय ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *