• June 9, 2026 8:11 am

BIG BREAKING: कांग्रेस के इस वरिष्‍ठ नेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन, रह चुके थे सांसद-मंत्री

ByPrompt Times

Jun 29, 2024
Share More

कांग्रेस की आंध्र प्रदेश (अविभाजित) इकाई के पूर्व अध्यक्ष डी श्रीनिवास का शनिवार को निधन हो गया।

कांग्रेस की आंध्र प्रदेश (अविभाजित) इकाई के पूर्व अध्यक्ष डी श्रीनिवास का शनिवार को निधन हो गया। वह 76 वर्ष के थे। श्रीनिवास के पुत्र और निजामाबाद से सांसद डी अरविंद ने उनके निधन की सूचना दी। श्रीनिवास के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता पिछले कुछ दिन से बीमार थे।

श्रीनिवास 2004 और 2009 के विधानसभा और आम चुनावों के दौरान तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की कैबिनेट में मंत्री भी थे। वह कांग्रेस छोड़कर 2016 में बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) में शामिल हो गए थे और 2016 से 2022 तक राज्यसभा सदस्य रहे थे तथा बाद में वह कांग्रेस में लौट आए थे।

 

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, राज्य के मंत्रियों और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने श्रीनिवास के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

SOURCE – REPUBLIC BHARAT


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *