30 सितम्बर 2022 | कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख पर दो बड़े नेताओं के नामांकन दाखिल हुए। अध्यक्ष पद के लिए अब मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा। शुक्रवार को यह खबर चौंकाने वाली रही कि अशोक गहलोत के बाद अब दिग्विजय सिंह भी अध्यक्ष पद की रेस से बाहर हो गए। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना लगभग तय है। मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद से इस्तीफा देंगे। अब यह जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह को सौंपी जाएगी। मल्लिकार्जुन खड़गे गांधी परिवार के करीबी रहे हैं।
अब तक की स्थिति के मुताबिक, उनका मुकाबला शशि थरूर से होगा। पवन बंसल ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। हालांकि नामांकन पत्र खरीदने का मतलब यह नहीं है कि उक्त नेता अध्यक्ष पद का चुनाव लड़े ही। कुल मिलाकर आज रात तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि मुकाबला किन-किन नेताओं के बीच होगा। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को ऐलान किया था कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके बाद से मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अध्यक्ष बनने की संभावना बढ़ गई थी।
दिग्विजय सिंह ने बड़ा ऐलान किया कि वे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। बकौल दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे मेरे नेता हैं। मैं उनका प्रस्ताव बनूंगा।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे भी आज नामांकन दाखिल करेंगे। यह सूचना सामने आने के बाद दिग्विजय सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे से उनके घर जाकर मुलाकात की। नामांकन पत्र लेने के बाद दिग्विजय सिंह लगातार पार्टी के बड़े नेताओं से मिल रहे हैं।
सोर्स :-“नईदुनिया”
