• June 6, 2026 9:20 am

ममता या मोदी…बंगाल उपचुनाव में किसका चल रहा जादू, जानें कहां कौन आगे-कौन पीछे?

ByPrompt Times

Jul 13, 2024
Share More

 ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC ने चारों सीटों पर पहले दौर की काउंटिंग में बीजेपी को काफी पीछे छोड़ रखा है. टीएमसी ने लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी के मंसूबों पर पानी फेरा था.

लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) का पश्चिम बंगाल में शानदार प्रदर्शन जारी है. इस बार पार्टी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मात देती दिख रही है.

मानिकतला विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए कोलकाता के रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में वोटों की गिनती जारी है. पहले दौर की मतगणना के बाद टीएमसी उम्मीदवार सुप्ती पांडे भाजपा उम्मीदवार कल्याण चौबे से आगे चल रहीं हैं.

रानाघाट दक्षिण विधानसभा में भी बढ़त

वहीं, नादिया जिले में रानाघाट दक्षिण विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार मनोज कुमार विश्वास और टीएमसी उम्मीदवार मुकुल मणि अधिकारी उपचुनाव के मुख्य दावेदार हैं. यहां पहले दौर की मतगणना के बाद टीएमसी आगे चल रही है.

रायगंज में भी बीजेपी को झटका

उत्तरी दिनाजपुर जिले में रायगंज विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती में भी टीएमसे आगे चल रही है. यहां दूसरे दौर की काउंटिंग के बाद भाजपा उम्मीदवार मानस कुमार घोष टीएमसी उम्मीदवार कृष्ण कल्याणी से पीछे चल रहे हैं.

बागदा विधानसभा सीट ने भी किया निराश

बीजेपी के लिए बागदा विधानसभा सीट से भी बुरी खबर है. उत्तरी दिनाजपुर जिले में बागदा विधानसभा उपचुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पहले दौर की मतगणना के बाद टीएमसी उम्मीदवार मधुपर्णा ठाकुर आगे चल रहे हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार बिनॉय विश्वास पीछे चल रहे हैं.

लोकसभा चुनाव 2024 में जीतीं 29 सीटें

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भी ममता बनर्जी की टीएमसी ने शानदार प्रदर्शन किया था. पार्टी ने अपने प्रदर्शन ने बीजेपी के मंसूबों पर पानी फेर दिया था. यहां की 42 लोकसभा सीटों में से 29 पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी का आंकड़ा सिर्फ 12 पर सिमट गया था. बीजेपी ने इस बार यहां सीटों में बढ़ोतरी को लेकर तमाम दावे किए थे, लेकिन ममता बनर्जी ने इन सभी दावों की हवा निकाल दी.

SOURCE – ABP NEWS


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *