• June 4, 2026 11:14 pm

मणिपुर यौन हिंसा: दोनों पीड़ित महिलाओं ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, आज होगी सुनवाई

Share More

31 जुलाई 2023 !  मणिपुर यौन हिंसा के वीडियो में नजर आईं दोनों महिलाओं ने न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी ओर से नई याचिका दायर की गई है। इस मामले की सुनवाई आज सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच करेगी।

इससे पहले खबर सामने आई थी कि मणिपुर में महिलाओं को न्यूड घुमाने के मामले में सीबीआई ने मणिपुर पुलिस की एफआईआर को टेकओवर कर लिया है। सीबीआई ने केस रजिस्टर करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में छेड़खानी समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जो सेक्शन मणिपुर की एफआईआर में थे, उन्हें ही रजिस्टर किया गया है। सीबीआई ने ये कार्रवाई गृह मंत्रालय के निर्देश पर की है। डीओपीटी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इस एफआईआर को दर्ज किया गया है।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *