• June 7, 2026 2:58 pm

मान सरकार ने पुरानी पेंशन स्कीम को किया बहाल, DA की 6 प्रतिशत किस्त को भी मिली मंजूरी

Share More

21 अक्टूबर 2022 | पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने दिवाली से पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को खास तोहफा दिया है। पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले हुए जिनमें से सबसे अहम है, पुरानी पेंशन स्कीम (Old Pension Scheme) को बहाल करने का फैसला। इसकी काफी समय से मांग की जा रही थी और आम आदमी पार्टी ने चुनावों में भी इसका वादा किया था। मान सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने डीए (DA) में 6 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को कैबिनेट की मीटिंग में इन फैसलों पर मुहर लगा दी गई। कैबिनेट मीटिंग के बाद सीएम भगवंत मान ने इसकी जानकारी दी और इसे कर्मचारियों के लिए दिवाली का तोहफा करार दिया।

पंजाब सरकार का फैसला

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, ” आज पंजाब कैबिनेट की बैठक में अपने कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। आप की सरकार पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने जा रही है। कैबिनेट ने इस फैसले को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। हम अपने कर्मचारियों के साथ खड़े हैं। जो वादा किया पूरा किया, हम जो कहते हैं, हम करते हैं। आज की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के पक्ष में फैसले लिए गए। कैबिनेट ने दिवाली के मौके पर कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को तोहफा देने की मंजूरी दी। कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 6 प्रतिशत डीए किस्त का भुगतान स्वीकृत किए जाएंगे, जो 1 अक्टूबर से प्रभावी होगा। सभी को दीपावली की शुभकामनाएं.”

फायदा या नुकसान?

आपको बता दें कि साल 2004 में न्यू पेंशन स्कीम लागू की गई थी, लेकिन यहां के लाखों कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम को दुबारा लागू करने की मांग कर रहे थे। सरकार के इस फैसले से उन लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा, जिन्होंने काम किया और रिटायर हो गए। उधर, विपक्षी दलों ने इसे चुनावी लॉलीपॉप करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं है, लेकिन गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनावों की वजह से यह फैसला लिया गया।

सोर्स :-“नईदुनिया”                                

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *