• June 29, 2024 10:21 am

मनोहर लाल बोले- सबको हंसाने वाला आंखें नम कर गया, भगवंत मान बोले- मिस यू गजोधर भइया

21  सितम्बर 2022 | देश के माने जाने हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव के निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दुख प्रकट किया है। CM ने ट्वीट लिखा है कि सबको हंसाने वाला आज सबकी आंखें नम कर गया। फिल्म जगत का जाना माना चेहरा, मशहूर हास्य कलाकार एवं भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव के निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

हरियाणा में कहते थे गजोधर भइया

राजू को असली पहचान कॉमेडी रिएलिटी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से मिली थी। इसी शो में उन्होंने गजोधर भइया का किरदार निभाया था, जिसके बाद हरियाणा में उन्हें उनके फैंस गजोधर भइया के नाम से पुकारने लगे थे। हरियाणा से राजू श्रीवास्तव का विशेष लगाव था। वह अपनी परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणा का जिक्र जरूर करते थे। उन्होंने हरियाणा में कई ऐसे शो किए, जिन्हें लोग आज भी याद करते हैं।

मान बोले मिस यू गजोधर भइया

राजू श्रीवास्तव ने अपने जीवन में हमें खूब हंसाया, लेकिन आज यह खबर सुनकर बहुत दुख हो रहा है। उनके साथ काफी काम किया और बहुत कुछ सीखने को भी मिला। राजू भले ही शारीरिक तौर पर हमारे बीच नहीं हैं पर उनकी अदाकारी हमेशा दिलों में जीवित रहेगी। उन्होंने कहा मिस यू गजोधर भइया।

42 दिन से थे एम्स में भर्ती

पॉपुलर कॉमेडियन राजू श्रीवास्‍तव का निधन बुधवार सुबह हुआ। दिल्‍ली के एम्‍स अस्‍पताल में 42 दिन से भर्ती 58 वर्षीय राजू श्रीवास्तव ने 21 सितंबर को आख‍िरी सांस ली। उन्‍हें 10 अगस्त की सुबह-सुबह ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्‍त दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद से ही वह एम्स में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। पहले ही दिन से राजू बेहोश थे। उनका शरीर रिस्‍पॉन्‍ड नहीं कर रहा था।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *