• June 7, 2026 10:07 am

इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गोलियों से भूना, हालत बेहद नाजुक

Share More

हरियाणा में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गाड़ी में गोलियों से भून डाला। नफे सिंह राठी के साथ गाड़ी में तीन अन्य लोग भी बैठे हुए थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है

बहादुरगढ़: हरियाणा में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक नफे सिंह राठी को गाड़ी में गोलियों से भून डाला। नफे सिंह राठी के साथ गाड़ी में तीन अन्य लोग भी बैठे हुए थे, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। बताया जा रहा है कि बहादुरगढ़ के पास वारदात हुई है। घायलों को शहर के ब्रह्म शक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ के सांखोल बराही मार्ग के रेलवे फाटक के पास नफे सिंह राठी पर हमला किया गया। पुलिस ने मौके से 18 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। अभी मामले की जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि नफे सिंह राठी के अलावा उसके तीन सुरक्षा कर्मियों को भी गोलियां लगी हैं। हमलावर आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *