• June 1, 2026 4:31 am

शहीद आकाश राव गिरपुंजे समेत 14 पुलिस कर्मी ‘छत्तीसगढ़ शीर्य पदक’ से होंगे सम्मानित

Share More

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर ड्यूटी के दौरान बहादुरी दिखाने वाले पुलिसकर्मियों को राज्य सरकार ‘छत्तीसगढ़ शीर्य पदक’ से अलंकृत करने जा रही है। अलंकरण समारोह 5 नवंबर को राज्योत्सव स्थल पर आयोजित होगा। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस अलंकरण समारोह 2025 के अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक वर्ष-2025’ प्रदान करने के लिए 14 पुलिस कर्मियों का चयन किया है। इनमें सबसे ऊपर शहीद आकाश राव गिरपुजें, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा का नाम है। उनके अलावा 13 अन्य पुलिस कर्मियों के नाम शामिल हैं।
देखिए सूची-
1. शहीद श्री आकाश राव गिरपुजें, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – सुकमा
2. निरीक्षक धरम सिंह तुलावी- बीजापुर
3. सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू – बीजापुर
4. शहीद प्रधान आरक्षक 308 बीरेन्द्र कुमार शोरी – नारायणपुर
5. महिला आरक्षक 1257 निशा कचलाम, बस्तर फाइटर्स – नारायणपुर
6. आरक्षक 1556 विजय पुनेम – बीजापुर
7. आरक्षक 295 रामेश्वर ओयामी – दंतेवाड़ा
8. आरक्षक 1286 राजू लाल मरकाम, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
9. आरक्षक 1396 समलू राम सेठिया, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
10. आरक्षक 1224 दुला राम कोवासी, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
11. आरक्षक 224 मोहन लाल करटम – दंतेवाड़ा
12. आरक्षक 1316 संतोष मुरामी, बस्तर फाइटर्स- दंतेवाड़ा
13. आरक्षक 1380 मनोज यादव, बस्तर फाइटर्स – दंतेवाड़ा
14. आरक्षक 1232 जामू रामको, बस्तर फाइटर्स- दंतेवाड़ा।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *