• June 6, 2026 5:22 pm

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में गिरा पारा, IMD का अलर्ट- इन राज्यों में चलेगी शीतलहर

Share More

16  दिसंबर 2022 |  उत्तर भारत के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसका असर आने वाले कुछ दिनों में मैदानी राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में पारा और गिर सकता है और कड़ाके की ठंड के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं का असर दिल्ली-एनसीआर में देखने को मिल रहा है।

गुरुवार को सबसे ठंडी रही दिल्ली

गुरुवार को दिल्ली में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन में अब तक सबसे कम अधिकतम तापमान है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

मैदानी इलाकों में शीतलहर की चेतावनी

ऊधमसिंह नगर समेत आसपास के मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर चेतावनी दी गई है। पारा भी अब तेजी से लुढ़कने लगा है। छत्तीसगढ़ में भी अगले दो-तीन दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। प्रदेश में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में भी गिरेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और राजस्थान में 16 से 18 दिसंबर तक शीतलहर चल सकती है। पंजाब और हरियाणा में भी पारा लुढ़कने वाला है।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

 

 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *