8 जुलाई 2022 भाजपा मंडल गरियाबंद द्वारा बुधवार को नगर के स्थानीय सांस्कृतिक भवन में डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई।
इस अवसर पर अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि डा. मुखर्जी के त्याग, तपस्या और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। भाजपा के वे आदर्श हैं, उनके बताए रास्ते में केंद्र की सरकार चल रही है। दो-तिहाई बहुमत से केंद्र में पहली बार बनी भाजपा की सरकार में डा. मुखर्जी के देशहित के सपने भी शामिल है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि डा. मुखर्जी ने देश में व्याप्त अन्याय के विरोध में लगातार संघर्ष किया।
एक देश में दो विधान दो निशान का उन्होंने जमकर विरोध किया। इसके लिए अनेक यातनाएं सही। अंत में संघर्ष करते हुए ही जेल में उनकी रहस्यमयी मौत हो गई। अखंड भारत के निर्माण की परिकल्पना करने वाले डा. मुखर्जी महान नेता थे। इस मौके पर डा. मुखर्जी की याद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू, भाजपा महामंत्री अनिल चंद्राकर, मुरलीधर सिन्हा, बलदेवसिंह हुंदल, सीपी गोस्वामी, पारस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, कुलदीप खरे, राधेश्याम सोनवानी, धनंजय नेताम, दयालूराम गाडा, नत्थू साहू, अनूप भोंसले, रिखीराम यादव, तीजूराम सिन्हा, मिलेश्वरी साहू, केशव साहू, शेषनारायण गजभिए, धनराज विश्वकर्मा, बिंदु सिन्हा, मंजुलता गुप्ता, विनोद नेताम, सरला उइके, हेमंत तिरपुड़े, प्रीति गनवीर, लीलाराम विश्वकर्मा, प्रकाश यादव, बिसेलाल ध्रुव, नेहरू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे
Source;-“नईदुनिया”
