• May 16, 2024 12:43 pm

विश्व पटल पर मोदी ने बढ़ाया भारत का मान

13 जून 2022 | छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि 2014 के पूर्व का भारत व 2014 के बाद भारत की स्थिति आज क्या है। यह महत्वपूर्ण आठ साल भारत का मान सम्मान विश्व पटल पर किसी ने बढ़ाया है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने। जब 2014 में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया जिस दिन सदन की सीढ़ी पर चढ़ने से पूर्व सिर नवाकर प्रणाम करते हुए कहा कि देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए मैं काम की शुरुआत करूंगा और किया भी। प्रधानमंत्री आवास, घर-घर शौचालय, पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना, देश के गरीब किसानों के खाते में प्रति वर्ष छह हजार रुपये ट्रांस्फर, जन धन खाते में 1500 रुपये डाले गए। ऐसी अनेक योजनाए लागू कर उसे धरातल पर लाया गया। जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म किया गया। डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को पूरा किया, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि देश आज केंद्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर देश की जनता उत्साहित है। जगह-जगह उत्सव मनाया जा रहा है। इसका मूल कारण देश के प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लेकर देश की सत्ता संभाली उस दिन से लगातार काम कर रहे हैं। सांसद अरुण साव ने कहा कि गरीब परिवार का व्यक्ति आज देश का प्रधानमंत्री है। मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने सभी वर्गो एवं तबके के उत्थान के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजना प्रारंभ की खासकर देश के करोड़ों गरीब परिवार जिनके पास स्वयं का अपना मकान नही था। ऐसे परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों का अभी तक प-े मकान बनाकर दिए गए है।

भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने केन्द्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए केंद्र सरकार की गरीबों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत से बताया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के आठ वर्ष पूरे होने पर संभाग मुख्यालय बिलासपुर में भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर द्वारा गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा बिलासपुर में किया गया। जिसमें केन्द्र सरकार की विभिन्न् जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, आमजन व भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हुए।

कांग्रेस में घोटाले का बोलबाला: सवन्नीभाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि देश में कांग्रेस शासनकाल में सिर्फ घोटाले ही घोटाले का बोल बाला था, देश के विकास का सारा पैसा कांग्रेसियों ने खा लिया, देश में भ्रष्टाचार का जाल था। 2014 में जब देश की सत्ता नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने सम्हाली तो सबसे पहले मोदी जी ने देश के अंदर से भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, दलाली को खत्म कर देश के सर्वागिण विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कार्य प्रारंभ किया जिसका लाभ गरीबों को मिल रहा है।

गरीबों के उत्थान के लिए कोई योजना नहीं: रजनीशबेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार ने पास गरीबों के उत्थान के लिए कोई योजना नही है। आज प्रदेश को कर्ज के बोझ से लाद दिया है। 55 हजार करोड़ इन तीन वर्षो के अंदर भूपेश सरकार कर्ज ले चुकी है। इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को चुकाना पड़ेगा। विकास के कोई काम नही हो रहे है। आखिर पैसा जा कहा रहा है यह चिंता का विषय है।

सोर्स ;-“नईदुनिया”     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *