• May 5, 2024 7:46 pm

‘यूपी के भइया’ पर मोदी का जवाब-पंजाब में ऐसा कोई गांव नहीं, जहां UP-बिहार के भाई न हों; संत रविदास भी UP के थे, निकाल दोगे?

ByPrompt Times

Feb 17, 2022 ##Punjab
17 फ़रवरी 2022 |  PM नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पंजाब के अबोहर में रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब के CM चरणजीत चन्नी के उस बयान पर पलटवार किया, जिसमें चन्नी ने UP-बिहार के भइयों का जिक्र किया था। मोदी बोले कि कांग्रेस हमेशा से एक क्षेत्र के लोगों को दूसरे से लड़ाती रही है। मोदी बोले- कांग्रेस के CM ने बयान दिया और दिल्ली के परिवार के मालिक ने बगल में खड़े होकर तालियां बजाईं। यह पूरे देश ने देखा है। अपने इन बयानों से किसका अपमान किया जा रहा है?

मोदी ने कहा, “यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश या बिहार के भाई-बहन मेहनत न करते हों। कल ही हमने संत रविदास जी की जयंती मनाई। संत रविदास जी भी उत्तर प्रदेश के बनारस में पैदा हुए थे। कांग्रेस कहती है कि उत्तर प्रदेश के भइयों को घुसने नहीं देंगे। क्या संत रविदास जी को भी निकाल दोगे। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म भी पटना बिहार में हुआ। कांग्रेस कहती है कि बिहार के लोगों को घुसने नहीं देंगे। क्या यह लोग श्री गुरू गोबिंद सिंह जी का अपमान कर रहे हैं?’

कुमार विश्वास के बयान पर अरविंद केजरीवाल को घेरा
पीएम ने कुमार विश्वास के बयान पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को भी घेर लिया। पीएम ने कहा कि उन्हीं के एक विश्वस्त साथी और खासमखास दोस्त (कवि कुमार विश्वास) ने जो आरोप लगाया, वह बहुत खतरनाक है। साथी ने ही उनके (अरविंद केजरीवाल) इरादों के बारे में जो कहा है, इसे हर मतदाता और देशवासी को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

यह लोग पंजाब को तोड़ने का सपना देख रहे हैं। सत्ता पाने के लिए वह अलगाववादियों से हाथ मिलाने को तैयार हैं। सत्ता पाने के लिए अगर देश को तोड़ना पड़े तो वह इसके लिए भी तैयार हैं। इनका, देश के दुश्मनों और पाकिस्तान का एजेंडा अलग नहीं है। इसीलिए वो बॉर्डर पर BSF का एरिया बढ़ने का विरोध करते हैं। पीएम ने कहा कि अलगाव और आराजकता के नशे में डूबे इन लोगों को पता नहीं कि पंजाब ने कितने घाव झेले लेकिन हमेशा देश के लिए मरने-मिटने में आगे रहा है।

बिहार में पंजाब CM चरणजीत सिंह चन्नी पर FIR:बिहार-यूपी के लोगों को अपमानित करने का आरोप; पटना के कदम कुआं थाने दर्ज हुआ केस

अबोहर रैली में मोदी की स्पीच, 3 अहम बातें

1. किसान मुझे आशीर्वाद जरूर देंगे
उन्होंने कहा कि PM किसान सम्मान निधि के तौर पर पंजाब के किसानों के बैंक खातों में 3,700 करोड़ रुपया दिया है। इसका लाभ पंजाब में 23 लाख किसानों को मिला है। किसान मुझे आशीर्वाद जरूर देगा। PM ने कहा कि पूरे देश में हर जगह आयुष्मान भारत स्कीम से इलाज हो जाता है। दिल्ली सरकार इस योजना से नहीं जुड़ी, इसलिए वहां 5 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा नहीं मिल रही। अगर पंजाब के लोगों को दिल्ली में इलाज की सुविधा मिल जाए तो इनके पेट में चूहे क्यों दौड़ रहे। जो पंजाब के लोगों को दिल्ली में नहीं घुसने दे रहे, वह पंजाब में वोट क्यों मांग रहे?

2. पंजाब में हर व्यापार माफिया के कब्जे में उन्होंने कहा कि पंजाब में आज हर व्यापार माफिया के कब्जे में है। व्यापारी माफिया के रहम-ओ-करम पर जी रहे हैं। इससे छोटे व्यापारियों को बड़ी तकलीफ हो रही है। राज्य में असुरक्षा और गलत नीतियों से व्यापारी नुकसान उठा रहा है। इतनी संभावनाओं से भरे पंजाब में इंडस्ट्री यहां से छोड़कर जा रही है। युवकों के भविष्य पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा है। कांग्रेस सरकार की नीतियों की वजह से कोई यहां आने को तैयार नहीं। यहां आकर उन्हें माफिया की शरण में जाना होगा। हम इसे बदलेंगे।

3. एक बार मौका दीजिए, रेत और ड्रग माफिया की विदाई हो जाएगी
उन्होंने कहा कि पूरे पंजाब में यह आवाज है कि इस बार भाजपा को जिताना है ताकि यहां डबल इंजन की सरकार बने। जिससे पंजाब में सबसे तेज विकास होगा। इससे रेत और ड्रग माफिया की विदाई होगी। पंजाब में औद्योगिक विकास होगा। उन्होंने पंजाब के लोगों से एक मौका मांगा।

नीतीश बोले- चन्नी को पता नहीं पंजाब में कितने बिहारी:चन्नी के बयान पर CM का पलटवार, कहा- ये लोग बिना समझे कुछ भी बोल देते हैं

फिरोजपुर से भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत के साथ पीएम नरेंद्र मोदी।

फिरोजपुर से भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत के साथ पीएम नरेंद्र मोदी।

4 दिन में प्रधानमंत्री की 3 रैलियां
पीएम की पिछले 4 दिन में यह तीसरी और आखिरी रैली थी। पहले उन्होंने जालंधर और पठानकोट में रैली की थी। दोआबा और माझा एरिया के बाद मालवा एरिया को कवर किया। कल 18 फरवरी को पंजाब चुनाव के लिए प्रचार का आखिरी दिन है। इसके बाद प्रचार बंद हो जाएगा। पंजाब में 20 फरवरी को मतदान होगा। वहीं 10 मार्च को मतगणना होगी।

PM नरेंद्र मोदी पंजाब के लोगों से एक मौका मांग रहे हैं। पठानकोट रैली में PM ने कहा कि वह कई बार पंजाब आए। यहां कभी उनकी सरकार नहीं बनी। इस बार पंजाबियों के पास मौका है। इससे पहले वह अकाली दल के साथ मिलकर चुनाव लड़ते थे। उन्हें हमेशा हाशिए पर रखा गया, लेकिन पंजाब की सुरक्षा और शांति के लिए वह हमेशा चुप रहे। उन्होंने अपना राजनीतिक हित किनारे कर दिया। इस बार एनडीए गठबंधन को लोग जरूर सेवा का मौका दें।

प्रियंका गांधी ने पंजाब को बताई पंजाबियत:बोलीं- PM मोदी को शर्म नहीं आती, लखीमपुर में किसानों को मारने वालों के साथ फोटो करवाते हैं

पीएम मोदी की अबोहर रैली में आए लोग।

पीएम मोदी की अबोहर रैली में आए लोग।

निशाने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी
PM के निशाने पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी है। PM ने जालंधर रैली में कांग्रेस को नरसंहार का दोषी ठहराया। फिर पठानकोट रैली में कहा कि कांग्रेस को दोबारा सत्ता मिली तो पंजाब की सुरक्षा खतरे में आ जाएगी। उन्होंने श्री करतारपुर साहिब के बहाने भी कांग्रेस को घेरा। PM ने कहा कि कांग्रेस को 3 मौके मिले, लेकिन वह सिर्फ 6 किमी दूर करतारपुर को भारत में नहीं रख सके।

PM ने आम आदमी पार्टी को कांग्रेस की कार्बन कॉपी बताया।। PM ने कहा कि कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने सरकार बनाई। उन्होंने दिल्ली के गली-मोहल्लों में ठेके खुलवा दिया हैं, इसलिए उनसे पंजाब में नशा खत्म करने की उम्मीद करना बेकार है।

Source;-“दैनिक भास्कर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *