नई दिल्ली 29 मार्च। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 218 करोड 88 लाख से अधिक कोविड- टीके लगाये जा चुके है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटों में तीन लाख 97 हजार से अधिक टीके लगाये गये। इसी दौरान, देश में एक हजार 997 कोविड के नये मामले सामने आए और तीन हजार 908 लोग ठीक हुए हैं। स्वस्थ होने की दर 98 दशमलव सात-पांच प्रतिशत है। देश में अब तक 89 करोड 62 लाख से अधिक नमूनों की कोविड जांच की जा चुकी है। कल दो लाख 13 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई।
(वी. के. झा)