• June 1, 2024 7:33 am

एक अप्रैल से माउंट एवरेस्ट फतह करने जा रही पर्वतारोही याशी जैन, सीएम से की मुलाकात

01 अप्रैल 2023 |  रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन तीन चोटी 6116 मीटर पर सफलता प्राप्त करने के बाद अब वह एक अप्रैल 2023 को माउंट एवरेस्ट फतह करने जा रही है। पर्वतारोही याशी जैन को माउंट एवरेस्ट फतेह के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं दी। वहीं प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और प्रदेश का नाम देश में रौशन करने वाली याशी जैन छत्तीसगढ़ की पहली बेटी, जिसने तीन महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम फहराया है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बीते शुक्रवार की शाम उनके निवास कार्यालय में प्रसिद्ध पर्वतारोही याशी जैन ने मुलाकात की।

रायगढ़ की पर्वतारोही याशी जैन तीन चोटी 6116 मीटर पर सफलता प्राप्त करने के बाद अब वह एक अप्रैल 2023 को माउंट एवरेस्ट फतह करने जा रही है। पर्वतारोही याशी जैन को माउंट एवरेस्ट फतेह के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभकामनाएं दी। वहीं प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और प्रदेश का नाम देश में रौशन करने वाली याशी जैन छत्तीसगढ़ की पहली बेटी, जिसने तीन महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी को फतह करके तिरंगा संग बेटी बचाओ का परचम फहराया है। बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से बीते शुक्रवार की शाम उनके निवास कार्यालय में प्रसिद्ध पर्वतारोही याशी जैन ने मुलाकात की।

याशी जैन ने 14 फरवरी 2023 दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर माउंट अकंकागुआ 6961 मीटर पर फतह किया। दो अक्टूबर 2022 को माउंट किलिमंजारो 5896 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की यह अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी है। माउंट एवरेस्ट के दौरान अभियान 2021 मे कैंप 8000 मीटर तक पहुंची। जनवरी 2021 में लोबुचे ईस्ट पीक 6119 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। जनवरी 2020 में आईलैंड पीक नेपाल 6189 मीटर पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। 2019 में माउंट एल्ब्रस 5642 मीटर यूरोप की सबसे ऊंची चोटी। साल 2018 में हिमालयी क्षेत्र में 6116 मीटर ऊंची माऊंट जोगिन 3 चोटी फतह करने में पर सफलता पाई। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण जैन एवं याशी के माता-पिता अखिलेश जैन एवं अलका जैन उपस्थित रहे।

सोर्स :-“नईदुनिया”     

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *