• June 6, 2026 11:04 pm

MP NEWS: नदी में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ नहाने के दौरान हुआ हादसा

Share More

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां दोस्तों के साथ नदी में नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना जिले के में मेनगांव थाना क्षेत्र की ग्राम भाडली कुंदा नदी की है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

थाना प्रभारी बलराम राठौर ने बताया कि 3 दोस्त नदी पर नहाने गए थे इस दौरान राजू पिता महेश वर्मा उम्र 32 वर्ष की गहरे पानी मे डूबने से मौत हो गई । फिलहाल पुलिस मृतक के शव को लेकर जिला अस्पताल पहुंची है। वहीं मामले की जांच में जुटी है।

 

 

 

 

 

 

 

source lalluram news


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *