
रायपुर को फिर से तालाबों की नगरी के रूप में स्थापित करने के लिए नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी प्रयासरत है।

इस दिशा में कार्यों को आगे बढ़ते हुए आज रायपुरा स्थित गधी तालाब के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर विधायक श्री विकास उपाध्याय जी, योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा जी, पार्षद वीरेंद्र देवांगन एवं स्थानीय नागरिकगण उपस्थित रहे।

