• June 8, 2026 9:17 am

नगर निगम चलाएगा विशेष अभियान; हर जोन से एक विशेष टीम वार्डों में करेगी रैंडम सर्वे

Share More

25 जुलाई 2022 प्रतिबंधित पालीथीन और प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम के सभी जोन सोमवार से विशेष अभियान चलाएगा। हर जोन से एक विशेष टीम वार्डों में रैंडम सर्वे करेगी। दुकानों, ठेलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की जाएगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त किया जाएगा और संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

किसी संस्थान से दोबारा प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। प्रदेश में किसी भी तरह के प्लास्टिक और न्यूनतम 50 माइक्रान तक के कैरीबैग का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आदेश लागू होने के बाद से सभी व्यावसायिक संस्थानों और लोगों को इनके उपयोग के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। फिर भी शहर में चोरी-छिपे इसका उपयोग किया जा रहा है। निगम मुख्यालय ने सभी जोनों को निर्देश जारी किया है कि वे सोमवार से प्लास्टिक और कैरीबैग के खिलाफ सतत अभियान चलाएं।

एक विशेष टीम बनाकर व्यावसायिक क्षेत्रों में सघन जांच करें। इस दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक मिलने पर उसे जब्त करें और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करे। महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि प्लास्टिक कई तरह से सेहत के लिए हानिकारक है।

जब प्रशासन ने इसका उपयोग प्रतिबंधित कर दिया है तो लोगों को भी स्वस्फूर्त उपयोग बंद कर देना चाहिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि लोगों के पास प्लास्टिक की उपलब्धता है यानी उन्हें कहीं से इसकी सप्लाई हो रही है। सप्लाई करने वालों को चिन्हित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें, क्योंकि यदि सप्लाई बंद होगी तो लोग उपयोग करना बंद करेंगे।

source “दैनिक भास्कर


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *