• June 7, 2026 11:34 pm

नताशा ने 76 देशों के 15 हजार छात्रों को दी मात, दूसरे वर्ष भी जॉन्स हॉपकिन्स की सूची में

Share More

07 फ़रवरी 2023 | भारतीय-अमेरिकी स्कूली छात्रा नताशा पेरियानयागम लगातार दूसरे वर्ष दूसरे वर्ष जॉन्स हॉपकिन्स (Johns Hopkins) की दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली (World’s Brightest) छात्रों की सूची में शामिल की गई है।

नताशा ने यह उपलब्धि 76 देशों के 15,000 से अधिक छात्रों को पछाड़कर हासिल की है। नताशा पेरियानयागम को अमेरिका स्थित जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ (Johns Hopkins CTY) द्वारा लगातार दूसरे वर्ष दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली छात्रों की सूची में नामित किया गया है।

Success Story महज 13 वर्ष की हैं नताशा

महज 13 वर्षीय नताशा पेरियानयागम, न्यू जर्सी में फ्लोरेंस एम गौडिनेर मिडिल स्कूल की छात्र है। उसने स्प्रिंग 2021 में जॉन्स हॉपकिन्स सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ (CTY) की परीक्षा भी दी, तब वह ग्रेड-5 की छात्रा थी। सूची को 76 देशों के 15,000 से अधिक छात्रों के ऊपरी-ग्रेड-स्तर के परीक्षणों के परिणामों के आधार पर तैयार किया गया है।
सोर्स :-“अमर उजाला ”                          

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *