• June 7, 2026 6:11 am

नवीन-उल-हक ने कप्तान केएल राहुल की भी नहीं मानी, कोहली के साथ सुलह को नहीं हुए राजी

Share More

 

3 मई 2023 ! इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) से में सोमवार को आरसीबी और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच खेले गए मुकाबले की जो तस्वीरें आ रही हैं, वह फैंस और पूर्व क्रिकेटरों को बहुत ही निराश कर रही हैं. खासतौर पर एसोसिएट्स देश के नावेन-उल-हक (Naveen-Ul-Haq) और कोहली (Virat Kohli) के बीच मैदान के बाहर जो हुआ, वह कम से कम शिष्टाचार के दायरे में तो बिल्कुल भी नहीं आता. क्रिकेट ग्राउंड में ज्यादातर कहासुनी और भाषा मैच खत्म होने के बाद मैदान पर ही छूट जाती हैं, लेकिन कोहली और नावेन के बीच तनातनी मैदान के बाहर भी होती रही. और जब लखनऊ के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने नावेन को बुलाकर कोहली से उनकी सुलह करानी चाही, तो इस अफगानी क्रिकेटर ने इसे भी स्वीकार नहीं किया.

पहले दोनों के बीच मैदान पर कहासुनी देखने को मिली. कोहली को नावेन की तरफ इशारा करते हुए और इस पेसर को भारतीय पूर्व कप्तान को घूरते हुए देखा गया. लेकिन मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाने की परंपरा के दौरान जो देखने को मिला, वह बताता है कि कड़वाहट कितनी ज्यादा थी.

सोर्स : NDTV इंडिया” 


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *