• June 7, 2026 2:26 am

मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, जोगा और हूंगा मांडवी की हत्या

Share More

बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। छूटवाही गांव के दो ग्रामीणों को नक्सलियों ने पुलिस का मुखबिर बताते हुए हत्या कर दी है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि नहीं कि गई हैं।

नक्सलियों ने जिन दो ग्रामीणों की हत्या की है उनमें जोगा मांडवी और हूँगा मांडवी के नाम शामिल हैं। दोनों तर्रेम थाना क्षेत्र के छूटवाही गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में बीजापुर एसपी ने कहा है कि जानकारी मिली है तस्दीक करने के बाद पूरी जानकारी दी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

source amar ujala

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *