• June 6, 2026 10:26 am

रायपुर पहुंचे नितिन नबीन

Share More

रायपुर । छग बीजेपी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे हुए है। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी का आज आखिरी दिन रहा। 11 फरवरी को वोटिंग और 15 फरवरी को इसके नतीजे आ जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही नगर पंचायत बसना में बीजेपी अध्यक्ष पर काबिज हो गई। इसके अलावा अलग-अलग जगह 7 पार्षद पदों पर भी बीजेपी प्रत्याशियों की जीत हो चुकी है। नाम वापसी के आखिरी दिन फिर कांग्रेस को झटके लगे हैं। महासमुंद जिले में बसना नगर पंचायत में भाजपा की प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा के अलावा AAP और एक निर्दलीय ने नाम वापस ले लिया।

वहीं, शुक्रवार को रायगढ़ नगर निगम से 2 पार्षद प्रत्याशी, लोरमी नगर पालिका से भी 2 पार्षद प्रत्याशी और भिलाई से एक बीजेपी पार्षद कैंडिडेट निर्विरोध जीत गए हैं। रायगढ़ में इस दौरान कांग्रेस-बीजेपी में विवाद के भी हालात बने। महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पद के लिए 816 कैंडिडेट हैं। पार्षद पद के लिए 10 हजार से ज्यादा लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले कल, धमतरी में कांग्रेस मेयर कैंडिटेट विजय गोलछा और विश्रामपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो चुका है।


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *