• June 5, 2026 3:57 pm

‘सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता और उद्धव ठाकरे…’, शिवसेना UBT ने CM पद पर MVA में बढ़ाई टेंशन

ByPrompt Times

Oct 18, 2024
Share More

अनिल परब ने कहा कि MVA सत्ता में आएगी और सरकार बनने पर उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के CM होंगे. बता दें कि MVA की गुरुवार को बैठक हुई जिसके बाद उनकी प्रतिक्रिया आई है.

शिवसेना (यूबीटी) के शीर्ष नेताओं ने 20 नवंबर को होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अपने विधायकों और संभावित उम्मीदवारों से गुरुवार (17 अक्टूबर) को मुलाकात की. आदित्य ठाकरे, अनिल देसाई और संजय राउत सहित वरिष्ठ नेताओं ने मौजूदा विधायकों और संभावित उम्मीदवारों के साथ बैठक की. पार्टी उम्मीदवारों को विधानसभा चुनावों के बारे में निर्देश दिए गए और प्रचार के साथ-साथ नामांकन पत्र भरने के दौरान उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, यह भी बताया गया. विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

उधर, एक कार्यक्रम में शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने कहा कि महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी (एमवीए) को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता और दावा किया कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री होंगे. ठाकरे के करीबी सहयोगी और शिवसेना (यूबीटी) के विधान पार्षद परब ने कहा, ‘‘एमवीए को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता और एमवीए (सरकार) के मुख्यमंत्री उद्धव साहेब होंगे. जब उद्धव साहेब मुख्यमंत्री बनेंगे, तो बांद्रा ईस्ट से विधायक उनके साथ होंगे. परब ने यह भी कहा कि युवा शिवसेना (यूबीटी) नेता वरुण सरदेसाई बांद्रा ईस्ट से पार्टी के उम्मीदवार होंगे.

20 -25 सीटों पर MVA के दलों मे प्रतिस्पर्धात्मक दावे’ 
इस बीच, एमवीए में शामिल कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि 20 से 25 ऐसी सीटें हैं जिनको लेकर एमवीए के घटक दलों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक दावे किए गए हैं. उन्होंने कहा कि इन सीट की सूची समाधान के लिए प्रत्येक पार्टी के आलाकमान को भेजी जाएगी.

पत्रकारों से बातचीत में पटोले ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की बातचीत में एमवीए के नेताओं की गुरुवार को निर्णायक बैठक हुई. इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई है. मुंबई की सिर्फ तीन सीटों पर फैसला नहीं हुआ है. इसपर शुक्रवार को बैठक हो सकती है. उन्होंने कहा हम सभी 288 सीटों की घोषणा एक साथ करने के इच्छुक हैं.

 

SOURCE – PROMPT TIMES


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *