• June 5, 2026 8:15 pm

मनीष सिसोदिया को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज, अब क्या होगा अगला कदम?

Share More

दिल्ली शराब घोटाला मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को राऊज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी. सिसोदिया की ईडी और सीबीआई दोनों मामलों मे जमानत की मांग वाली याचिका पर कोर्ट ने फैसला दिया. उनकी जमानत याचिका को दूसरी बार खारिज किया गया है.

बता दें कि इससे पहले भी सिसोदिया को निचली अदालत, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जमानत देने से इनकार कर चुकी है. जमानत का विरोध करते हुए जांच एजेंसी ने कहा था कि सिसोदिया घोटाले के ‘किंगपिन’ हैं इसलिए इनको जमानत नहीं दी जानी चाहिए. जांच एजेंसी ने दावा किया कि अगर उन्हें जमानत दी गई तो वोसबूतों से छेडछाड कर सकते हैं और गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं.

क्या होगा अगला कदम?

अब निचली अदालत के इस फैसले के खिलाफ सिसोदिया दिल्ली हाई कोर्ट जाएंगे.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

source abp news

Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *