• June 5, 2026 6:50 pm

युवा कांग्रेस चुनाव के लिए नामांकन दाखिल:सदस्य बनते ही खुलेगा बैलेट पेपर, तुरंत डालना होगा वोट, पैसा नहीं पटा तो निरस्त माना जाएगा

Share More

30 अप्रैल 2022 | युवा कांग्रेस चुनाव इस बार काफी दिलचस्प होने जा रहा है। पहली बार ऑनलाइन हो रहे इस चुनाव के लिए आकाश शर्मा, आशीष अवस्थी, गुलजेब अहमद, चकेश्वर गड़पाले समेत 12 दावेदार मैदान में हैं। नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पांच मई को सभी दावेदारों को सीरियल नंबर या चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जाएगा। इसके बाद 12 मई से 12 जून तक सदस्यता और वोटिंग एक साथ चलेगी। इस प्रक्रिया के जरिए एक प्रदेश अध्यक्ष, 8 उपाध्यक्ष, 45 महासचिव, 41 जिला-शहर अध्यक्ष और 90 विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे।

राष्ट्रीय युवा कांग्रेस ने चुनाव के लिए विथ आईवायसी नाम का एक एप तैयार किया है। इसके माध्यम से पूरी प्रक्रिया संचालित की जाएगी। बताया गया है कि युवा कांग्रेस का मेंबर बनने के लिए इस एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद मेंबरशिप के लिए दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अपने मतदाता परिचय पत्र की कॉपी अपलोड करने और डिटेल भरने के बाद एक ओटीपी आएगा। इसके बाद अध्यक्ष और अन्य पदों के दावेदारों के बैलेट पेपर एक-एक कर खुल जाएंगे।

एक सदस्य पांच वोट डालेगा इसके बाद मेंबरशिप शुल्क 50 रुपए पटाने का ऑप्शन आएगा। शुल्क पटाने के बाद ही वोटिंग कंफर्म मानी जाएगी यदि शुल्क नहीं पटाया तो इसे निरस्त माना जाएगा। चुनाव और सदस्यता की प्रक्रिया खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा वोट पाने वाले तीन उम्मीद्वारों को दिल्ली बुलाया जाएगा। जहां राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के नेता टॉप थ्री स्कोर करने वालों का फिर से इंटरव्यू लेंगे। इस इंटरव्यू में उन्हें युवा कांग्रेस के लिए पूर्व में किए गए कार्यों की जानकारी देनी होगी। इंटरव्यू में जिसका परफार्मेंस बेहतर होगा उसे ही अध्यक्ष घोषित किया जाएगा।

बड़े नेता भी लेने लगे रूचि: दिलचस्प होगा चुनाव क्योंकि यही टीम 2023 में काम करेगी
युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए होने वाला यह चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इसमें दावेदारों को प्रदेश कांग्रेस के बड़े और दिग्गज नेताओं के साथ अल-अलग मंत्रियों का भी सपोर्ट रहने वाला है। क्योंकि युवा कांग्रेस के यह नई बाॅडी पर 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए सबसे मजबूत कड़ी साबित होगी। क्योंकि चुनाव प्रचार में सीनियर नेताओं के साथ युवा कांग्रेस नेताओं की काफी अहम भूमिका होती है।

इन पदों के लिए हो रहे हैं चुनाव
छत्तीसगढ़ में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, जिला-शहर अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के पदों के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक नामांकन की प्रक्रिया चली। 30 अप्रैल तक इन दावेदारों पर आपत्ति करने का समय दिया गया है। दो मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी, पांच मई को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

ये दावेदार हैं अध्यक्ष के लिए मैदान में
अध्यक्ष पद के लिए 12 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इस पद के लिए प्रमुख दावेदारों में आकाश शर्मा, आशीष अवस्थी मोनू, गुलजेब अहमद, चकेश्वर गढपाले, कमलेश करम, मानस सुमन पंड्या, मोज्जसम नजर, शशि सिंह, सूरज कश्यप, तुकाराम, विधि नामदेव और जीशान कुरैशी ने शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष पद के दावेदारों का पहले दिल्ली में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं द्वारा साक्षात्कार लिया गया है। साक्षात्कार के बाद 22 लोगों को चुनाव लड़ने के लिए पात्र माना गया था।

Source;- ‘’दैनिकभास्कर’’


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *