03 अक्टूबर 2022 | छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल 3 अक्टूबर को बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर विमान सेवा की वर्चुअल शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, छत्तीसगढ़ के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट करेंगे। विमान सेवा का शुभारंभ 3 अक्टूबर को प्रातः 10.45 बजे बिलासा देवी केवट हवाई अड्डा, बिलासपुर (चकरभाठा) से होगा।
बता दें कि 5 जून से शुरू हुए बिलासपुर- भोपाल हवाई सेवा को बंद कर अब इंदौर के लिए शुरू किया जा रहा है। 3 अक्टूबर से शुरू हो रही हवाई सेवा की बुकिंग शुरू हो गई है और इसे बेहतर रिस्पांस भी मिल रहा है। इंदौर-बिलासपुर की फ्लाइट सप्ताह में 4 दिन उपलब्ध रहेगी। बिलासपुर से उड़ान भरने वाली अलायंस एयर ने भोपाल फ्लाइट को 26 सितंबर से बंद कर दिया है, जिसका विरोध शुरू हो गया था। हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति के विरोध को देखते हुए बिलासपुर से इंदौर हवाई सेवा शुरू करने का फैसला लिया है।
बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सीव्हीएफआर करने की योजना
बता दें कि राज्य शासन द्वारा 41 करोड़ रुपये की लागत से बिलासपुर एयरपोर्ट का विकास 3 सीव्हीएफआर श्रेणी में करके डीजीसीए से लायसेंस लिया गया। बिलासपुर एयरपोर्ट से 1 मार्च 2021 से 72 सीटर नियमित घरेलू विमान सेवा का संचालन दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर-प्रयागराज किया जा रहा है। इस एयरपोर्ट से बिलासपुर-इंदौर के लिए नियमित विमान सेवा प्रारंभ हो रही है। बिलासपुर एयरपोर्ट को 4 सीव्हीएफआर श्रेणी में करने की योजना है।
सोर्स:–” हिंदुस्तान”
