• June 24, 2024 7:07 pm

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

16  दिसंबर 2022 |  लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि पर राजकीय समारोह का आयोजन पटेल चौक, चितकोहरा पुल के निकट सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रतिमा प्रांगण में किया गया। राज्यपाल फागू चौहान एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेशचन्द्र ठाकुर, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविन्द कुमार सिंह सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सोर्स :-” पंजाब केसरी”                    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed