• June 4, 2026 10:33 pm

एक बार फिर केरल में तबाही मचा सकती है बारिश, IMD ने जारी किया इन जिलों में रेड अलर्ट

Share More

अगस्त 28 2023 ! केरल में मानसून की बारिश एक बार फिर तबाही मचा सकती है.  भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि केरल के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा गुरुवार के लिए इडुक्की और मल्लपपुरम जिले में रेज अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही IMD ने कहा है कि 19 जुलाई को इडुक्की और मल्लपपुरम के साथ-साथ कन्नूर और वायनाड के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 20 जुलाई को राज्य के त्रिशूर, एर्नाकुलम, इडुक्की और मल्लपुरम में भारी बारिश हो सकती है.

विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे समुद्र में न जाएं. बता दें मानसून के मौसम में केरल में अब तक सामान्य से 46 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है जिसके चलते राज्य के ज़्यादातर रिज़र्वायर निचले स्तर तक चले गए हैं.

गौरतलब है कि बीते साल अगस्त में आई केरल की बाढ़ में  मरने वालों की संख्या 300 के पार थी. वहीं लाखों लोग राहत शिविरों में रहने को मजबूर थे. गृह मंत्रालय ने केरल बाढ़ को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित किया था. केरल में करीब 100 सालों में सबसे खतरनाक बाढ़ बीते साल आई थी जिसमें 370 लोगों की मौत हो गई और 10 लाख से अधिक लोग बेघर हो गए थे.

बीते साल केरल की बाढ़ में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन दल ने करीब 58 टीमें लगाकर लोगों को मुसीबत  से बाहर निकाला था. राहत और बचाव कार्य में सेना भी लगाई गई थी. थल, जल और वायु सेना ने पूरी तत्परता से लोगों की मदद की और उन्हें आपदा से बचाया.

   सोर्स :-“न्यूज़ 18 हिंदी|”   


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *