26 अक्टूबर 2021 | एफ एफ एस आई फोस्टैक के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन। संचय एजुकेशन सोसायटी रायपुर के चेयरमेन श्री पिंकू घोष के मार्गदर्शन में कवर्धा कबीरधाम के सरोदा में कवर्धा जिले के समस्त विकासखंड बोड़ला, लोहारा ,पंडरिया से युवक युवतियां शामिल हुई। जिसमें खाद्य व्यापारियों एवं निर्माताओं को फूड सेफ्टी सुपरवाइजर का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिलवाने संबंधित तथा क्षेत्र में कार्य योजना बनाकर योजनाबद्ध तरीके से सुव्यवस्थित ढंग से क्षेत्र के समस्त डेरी, किराना व्यापारी को जागरूक करने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में डोर टू डोर कैसे कार्य करना है। इन सभी बिंदुओं पर चर्चा किया गया जिसमें विजय कुमार नोडल ऑफिसर असिस्टेंट ऑफिसर अनिल कुमार टंडन डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लोक चंद साहू वॉलिंटियर महेश निर्मलकर, रिसपाल भास्कर ,कृति साहू ,गीता यादव ,सोनवानी मोहन साहू ,घनश्याम यादव ,देवराज पाटिल ,सहित क्षेत्र के युवा युवतियों उपस्थित हुए।
Source :- दहाड़ छत्तीसगढ़ न्यूज़
