चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस के स्मार्टफोन सेल पर जर्मनी में बैन लगा दिया गया है। यह बैन पेटेंट नियमों के उल्लंघन की वजह से लगाया गया है। यह पहली बार नहीं है, जब वनप्लस स्मार्टफोन को बैन किया गया है। इससे पहले नोकिया ने इसी तरह के आरोप लगाए थे।
- जर्मनी में वनप्लस स्मार्टफोन सेल हुई बैन
- बिना इजाजत 5G टेक्नोलॉजी इस्तेमाल करने का लगा आरोप
- स्मार्टवॉच और टैबलेट की सेल पहले की तरह रहेगी जारी
वनप्लस और ओप्पो दोनों ब्रांड के स्मार्टफोन सेल पर जर्मनी ने बैन लगा दिया है। इस बैन की वजह पेटेंट चोरी का मामला है। वायरलेस टेक रिसर्च एंड डेवलपमेंट कंपनी InterDigital के मुताबिक ओप्पो और वनप्लस पर बिना इजाजत 5G टेक्नोलॉजी इस्तेमाल का आरोप लगा है।
पहली बार वनप्लस पर नहीं लगा बैन
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब वनप्लस पर इस तरह के आरोप लगे हैं। आज से करीब 2 साल पहले वनप्लस को ऐसे ही एक मामले में नोकिया के पेटेंट चोरी का आरोप लगा था। इससे वनप्लस और उसकी सिस्टर कंपनी ओप्पो की बिक्री पर असर देखा गया था।
स्मार्टवॉच समेत बाकी प्रोडक्ट की पहले की तरह होगी बिक्री
हालांकि एक बार फिर वनप्लस स्मार्टफोन की बिक्री को बैन कर दिया गया है। बता दें कि यह बैन स्मार्टफोन पर लगा है, जबकि वनप्लस ब्रांड के ईयरबड्स, स्मार्टवॉच, टैबलेट पहले की तरह बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी।
वनप्लस ने जारी किया बयान
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस की ओर से इस मामले में एक बयान आया है, जिसके मुताबिक कंपनी लगातार InterDigital के साथ संपर्क में है और उसे उम्मीद है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा, जिससे जर्मनी में दोबारा से स्मार्टफोन बिक्री को शुरू किया जा सके। वनप्लस ने कहा कि वनप्लस हाई वैल्यू इंटलैक्चुअल प्रॉपर्टी राइट के नियमों का पालन करती है। वही पेंटेंट के नियमों का पालन करती है, जो इंडस्ट्री के इवोनेशन के लिए जरूरी हैं।
पेटेंट क्या होता है?
पेटेंट एक अधिकार है। पेटेंट का अधिकार किसी व्यक्ति और संस्था को इसकी इनोवेटिव टेक्नोलॉजी दिया जाता है। साधारण शब्दों में समझें, तो मान लीजिए सैमसंग ने एमोलेड डिस्प्ले बनाई है, जो बाकी डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से सबसे बेहतर है, तो सैमसंग की यह खुद की टेक्नोलॉजी है, जिसका पेटेंट सैमसंग के पास होगा। अगर किसी दूसरे ब्रांड को एमोलेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करना है, तो उसे सैमसंग से इजाजत लेनी होगी। अगर वो ऐसा नहीं करता है, तो उसके प्रोडक्ट को बैन किया जा सकता है।
देनी पड़ती है रॉयल्टी
पेटेंट का मतलब होता है कि कोई दूसरा उसकी टेक्नोलॉजी की नकल न कर सके। पेटेंट एक ऐसा कानूनी अधिकार है। अगर आप किसी दूसरे के पेटेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको इसकी इजाजत लेनी होगी। साथ ही आपको रॉयल्टी देनी होगी।
SOURCE – PROMPT TIMES
