• June 10, 2026 8:15 am

पाकिस्तान में बाढ़ से हाहाकार, 11 लोगों की मौत, चीन में भारी बारिश से तिनके की तरह बही गाड़ियां

Share More

अगस्त 1 2023 !  पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से कई इलाकों में हाहाकर की स्थिति बनी हुई है। इस बार मानसून की आमद के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ से हालात बुरे हो गए थे। अब मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हालात बदतर हो गए हैं। खासकर बलूचिस्तान प्रांत में पिछले एक सप्ताह में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से 11 लोगों की मौत हो गई। उधर चीन में भी भारी बारिश के कारण हालात बुरे हैं। राजधानी बीजिंग में सड़कें तालाब बन गई हैं।

बलूचिस्तान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को  जानकारी देते हुए बताया कि हाल के सप्ताहों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से बलूचिस्तान पाकिस्तान के सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक है। बलूचिस्तान आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘कुछ स्थानों पर नुकसान भी हुआ है, ज्यादातर दूरदराज के इलाकों में मिट्टी के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि हमारा अनुमान है कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण प्रांत के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है।’

चीन में भी बारिश और बाढ़ के कारण त्राहिमाम की स्थिति बन गई है। यहां भारी बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। बारिश की वजह से कई प्रांतों में बाढ़ आ गई है और बाढ़ के पानी से कई सड़कें डूब गई हैं। गाड़ियां तिनकों की तरह पानी में बह गई। बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ के हालातों के बीच 11 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही 20 से अधिक लोग बाढ़ में लापता हैं।

चीन की राजधानी बीजिंग में बारिश से हालात बेहद बदतर हो गए हैं। राजधानी ​बीजिंग में सड़कें दरिया बन गई हैं। सड़कों पर बहता पानी नदी की तरह दिखाई दे रहा है। सड़क पर खड़ी कारें तिनकों की तरह बहती दिखाई दी हैं। सड़क और रेल यातायात बुरी तरह बाधित हो गया है। बारिश की वजह से राजधानी बीजिंग से 3 हजार लोगों को शिफ्ट किया गया।

सोर्स :-” इंडिया TV ”              


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *