• June 8, 2026 5:42 am

गोरखपुर में PAC के जवानों पर बांके से हमला किया था, 30 जनवरी को सजा होगी तय

Share More

28 जनवरी 2023 | गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC कर्मियों पर हमला करने वाले आरोपी अहमद मुर्तुजा को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अप्रैल 2022 में मामले की रिपोर्ट विनय कुमार मिश्रा ने गोरखपुर थाने में दर्ज कराई थी। NIA /ATS की अदालत ने विशेष जज विवेकानन्द शरण त्रिपाठी ने सजा पर सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तारीख तय की है।

  • अब आपको पूरे घटनाक्रम के बारे में बताते हैं…

4अप्रैल, 2022 को PAC जवानों पर हमला किए जाने के मामले की रिपोर्ट विनय कुमार मिश्र ने थाना गोरखनाथ में दर्ज कराई थी। वादी मुकदमा विनय कुमार मिश्रा के अनुसार, गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा में तैनात PAC के जवान अनिल कुमार पासवान पर आरोपी ने अचानक बाके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसका असला भी छीनने का प्रयास किया। उनका राइफल सड़क पर गिर गया। उन्हें बचाने के लिए दूसरा जवान आया तो जान से मारने की नीयत से उस पर हमला धारदार हथियार से किया गया।

मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल जवान व उनके राइफल को उठाया। इस दौरान बांका लहराते हुए व नारा -ए- तकबीर, अल्लाह हू अकबर का नारा लगाते हुए अहमद मुर्तुजा PAC की पोस्ट की ओर दौड़ा था। इससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल मच गया था। इसके हाथ पर एक बड़े बांस से प्रहार किया गया। इसके बांका नीचे गिर गया। जिसके बाद जवानों ने मुर्तजा को पकड़ लिया गया था।

उर्दू भाषा में लिखी किताबे मिली थी

पकड़े गए अहमद मुर्तजा के पास से उर्दू भाषा में लिखी हुई एक धार्मिक किताब भी बरामद हुई थी। सरकारी वकील एमके सिंह के अनुसार विवेचना के दौरान हासिल साक्ष्यों के आधार पर इस मामले में विधि खिलाफ क्रियाकलाप निवारण अधिनियम की धारा 16/18/20/ 40 की बढ़ोतरी की गई है। विवेचना ATS को सौंपी गई थी। 25 अप्रैल 2022 को विशेष अदालत में पेश कर इस मामले में एटीएस ने पुलिस कस्टडी लेकर रिमांड भी हासिल की थी।

पहले शादी टूटी, फिर सगाई

दो भाई- बहन में मुर्तजा छोटा है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसके पिता ने बताया कि अप्रैल 2018 में मुर्तजा की शादी गाजीपुर में तय हुई थी। लेकिन, शादी के दिन तबीयत बिगड़ने पर लड़की वालों ने रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद 2020 में जौनपुर में शादी हुई। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं होने की वजह से यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। उसकी पत्नी ने उससे तलाक ले लिया।

गोरखपुर में नर्सरी, फिर नवी मुबंई में की पढ़ाई

परिवार के मुताबिक, मुर्तजा ने नर्सरी तक की पढ़ाई गोरखपुर में ही की थी। इसके बाद वे मुंबई चला गया। मुंबई में मुनीर का फ्लैट है। बीच- बीच में वे मुंबई जाते रहते थे। मुर्तजा यहां अकेले रहकर नवी मुंबई के डीएवी कॉलेज से उसने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। फिर 2015 में IIT से इंजीनियरिंग पास आउट किया था।

सोर्स :- “दैनिक भास्कर”                      


Share More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *